{"_id":"5ce2e127bdec22071e6d605e","slug":"15583727009-bahraich-news67","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरगाह में पहुंचने लगे जायरीन, सजने लगा मेला परिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरगाह में पहुंचने लगे जायरीन, सजने लगा मेला परिसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर लगने वाले जेठ मेले में जायरीन दस्तक देने लगे हैं। वहीं मेला परिसर भी सजने लगा है। 23 मई को मेला शुरू होगा। उस दिन दरगाह परिक्षेत्र में लगभग डेढ़ लाख जायरीन के पहुंचने की उम्मीद है। दरगाह प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।
सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर एक माह तक लगने वाले जेठ मेले की शुरुआत 23 मई को होगी। इसके लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मेले में पूर्वांचल के जायरीन दस्तक देने लगे हैं। सोमवार को सैकड़ों की संख्या में जायरीन का जत्था दरगाह शरीफ में पहुंचा। यह जायरीन गोरखपुर, देवरिया, बलिया, आजमगढ़ जनपदों से पहुंचेंगे।
दरगाह प्रबंध समिति के अध्यक्ष शमशाद अहमद ने बताया कि मेले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मेला परिसर में कानपुर, बरेली, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, लखीमपुर खीरी आदि जनपदों से आई दुकानें सज रही हैं। वहीं मनोरंजन के साधन भी व्यवस्थित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि 23 मई को मेले की शुरुआत होगी। इस दिन मेला परिसर में जायरीन की संख्या लगभग डेढ़ लाख के आसपास रहने की उम्मीद है। जबकि मुख्य मेला 26 मई को है।
विज्ञापन
उस दिन जायरीन की संख्या 12 लाख से अधिक पहुंचेंगी। उसी के मुताबिक तैयारियां की जा रही हैं। पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य के इंतजाम दुरुस्त कर लिए गए हैं। जिससे आने वाले जायरीन को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।