फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   हेज के लिए तोड़ी शादी, विरोध करने पर युवती व बहन को पीटा

हेज के लिए तोड़ी शादी, विरोध करने पर युवती व बहन को पीटा

Mon, 20 May 2019 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
हेज के लिए तोड़ी शादी, विरोध करने पर युवती व बहन को पीटा
उर्रा (बहराइच)। अमृतपुर कांटा गांव निवासी एक युवक का विवाह गांव की ही युवती से तय हुआ। उसके बाद अधिक दहेज मिलने पर युवक ने पहला विवाह तोड़कर पड़ोसी गांव में दूसरी युवती से विवाह तय कर लिया। विवाह टूटने की सूचना मिलने पर गांव निवासी युवती भड़क उठी। शादी के दिन वह विवाह रोकवाने के लिए बहन के साथ मंडप में पहुंच गई। वहां पर वर पक्ष के लोगों ने युवती व उसकी बहन को पीट दिया। इस मामले में पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत अमृतपुर कांटा गांव निवासी रीता (22) पुत्री हीरालाल का विवाह गांव निवासी गुलशन कुमार पुत्र रमेश राजभर के साथ बीते माह तय हुआ था। दोनों परिवारों ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी। लेकिन इसी बीच दान-दहेज का मामला सामने आ गया। गुलशन की मांग के मुताबिक रीता के परिवारीजन दहेज का इंतजाम नहीं कर पा रहे थे।
विज्ञापन


इस पर गुलशन के परिवारीजनों ने उसका रिश्ता पड़ोस में बलई गांव निवासी युवती से तय कर दिया। गांव निवासी रीता को रिश्ता टूटने की जानकारी तब हुई, जब उसे गुलशन के विवाह का कार्ड मिला। इस पर परिवार के लोग भड़क उठे। 18 मई को गुलशन के विवाह की तिथि तय थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस दिन रीता अपनी बड़ी बहन सुशीला को साथ लेकर बलई गांव में मंडप पर पहुंच गई। उसने गुलशन के विवाह का विरोध शुरू कर दिया। इस बात से गुस्साए दूल्हा गुलशन व उसके परिवारीजनों ने रीता तथा उसकी बहन की पिटाई कर दी। इस मामले में कोतवाली मुर्तिहा में तहरीर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक श्याम सरोज का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed