फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   दहेज हत्या

दहेज हत्या

Fri, 10 Nov 2017 11:18 PM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
दहेज हत्या
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर शव फंदे से लटकाया
विज्ञापन


पयागपुर (बहराइच)। पूसूपुरवा अरकापुर गांव निवासी एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला। पड़ोसियों से मिली सूचना के बाद पहुंचे मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए बेटी की हत्या का आरोप लगा थाने पर तहरीर दी है।

पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ससुरालीजन घर छोड़कर फरार हो गए हैं। हुजूरपुर थाना अंतर्गत बड़ा गांव निवासी बाबूलाल ने अपनी बेटी गीता (25) का विवाह तीन वर्ष पूर्व पयागपुर के पूसूपुरवा अरकापुर निवासी राजेश के साथ किया था।
विज्ञापन


शादी के कुछ दिनों तक राजेश साथ रहा, इसके बाद घर-परिवार का खर्च चलाने के लिए वह नौकरी करने मुंबई चला गया। घर पर गीता अपने सास-ससुर व देवर के साथ रह रही थी। राजेश के मुंबई जाने के बाद से गीता को ससुराल के लोग शादी में कम दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबूलाल का कहना है कि आए दिन उसे मारापीटा जाता था। कई बार इस मामले में गीता ने मायके के लोगों को जानकारी दी। पिता ने ससुरालीजनों से बात भी की, लेकिन उत्पीड़न थमा नहीं। शुक्रवार सुबह काफी देर तक घर के अंदर चहल-पहल नहीं दिखाई दी।

इस पर पड़ोसियों ने खिड़की से झांका तो कमरे में गीता की लाश फंदे से लटकती मिली। इस पर पड़ोसियों ने मृतका के पिता बाबूलाल को सूचना दी। पिता बाबूलाल घर पहुंचे तो पुलिस को अवगत कराया। थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


पिता बाबूलाल ने ससुर पहलवान, देवर विनोद व सास पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद से तीनों आरोपी फरार हैं। उनके खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के पति को घटना की सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed