{"_id":"59d522104f1c1ba8538b5c0d","slug":"151507140112-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर बहराइच मार्ग पर गिलौला के निकट हुआ हादसा
बहराइच। सहनवाजपुर गांव निवासी एक ग्रामीण पारिवारिक कार्य से मंगलवार की देर रात में गिलौला जा रहा था। बलरामपुर-बहराइच मार्ग पर उसे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। आसपास मौजूद लोगों ने उसे सीएचसी गिलौला पहुंचाया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, रास्ते में ग्रामीण ने दम तोड़ दिया।
रिसिया थाना अंतर्गत सहनवाजपुर गांव निवासी झूरी (49) पुत्र रामअवध पारिवारिक कार्य से मंगलवार देर रात बाइक से गिलौला जा रहा था। बलरामपुर-बहराइच मार्ग पर धरसवां के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
इससे झूरी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक का चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने लहूलुहान हालत में झूरी को सीएचसी गिलौला पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
रास्ते में ही झूरी ने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर परिवार के लोग भी रोते-बिलखते बहराइच पहुंचे। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।