{"_id":"597a23bf4f1c1b96628b46e7","slug":"151501176767-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्रों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, मार्च निकालकर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्रों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, मार्च निकालकर सौंपा ज्ञापन
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से नाराज शिक्षामित्र गुरुवार को हड़ताल पर रहे। एकजुट होकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद शहर के मुख्य मार्ग पर जुलूस निकाल नारेबाजी की। इससे शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। बौद्ध परिपथ पर रह-रह कर जाम लगता रहा।
अफरातफरी की स्थिति दिखी। इन सबसे प्रशासन भी परेशान रहा। शाम को प्रदर्शन खत्म होने पर सभी ने राहत की सांस ली। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद से जिले के शिक्षामित्र आंदोलित हैं। गुरुवार सुबह 10 बजे जिले भर के शिक्षामित्र कलेक्ट्रेट के धरना स्थल पर एकत्रित हुए।
यहां पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रांतीय प्रवक्ता व जिलाध्यक्ष शिवश्याम मिश्र की अगुवाई में सभी ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर धरना शुरू किया। धरना और प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में शिक्षामित्र उमड़े। बौद्ध परिपथ पर जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
तीन बजे तक धरना प्रदर्शन के बाद शिक्षामित्रों ने नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। यह जुलूस कलेक्ट्रेट, एसपी कार्यालय, कोतवाली नगर, नगरपालिका होते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल के आवास पहुंचा। यहां भी सभी ने प्रदर्शन कर जिलाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा।
मांग की गई कि राज्य सरकार फैसले पर पुन: याचिका दाखिल करें। इस दौरान प्रांतीय प्रवक्ता ने कहा कि आंदोलन को उग्र और समग्र बनाना होगा। इस मौके पर कमलेश वर्मा, अनिल सिंह, अशोक जायसवाल, अनवारुल रहमान, दुर्गेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
शिक्षक संघ ने किया समर्थन
शिक्षामित्रों के आंदोलन और धरने को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जूनियर हाईस्कूल ने भी समर्थन किया है। शिक्षामित्रों के संघर्ष में साथ रहने की बात कही है। शिक्षक संघ के समर्थन से जूनियर स्कूलों में भी ताले लटकते रहे।