फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   ग्रामीण के घर में कूदा तेंदुआ, शोर मचाने पर जंगल की ओर गया

ग्रामीण के घर में कूदा तेंदुआ, शोर मचाने पर जंगल की ओर गया

Thu, 22 Jun 2017 11:19 PM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीण के घर में कूदा तेंदुआ, शोर मचाने पर जंगल की ओर गया
ग्रामीण के घर में कूदा तेंदुआ, दहशत
विज्ञापन

एक बकरी व दो पालतू कुत्तों को बनाया निवाला
उर्रा (बहराइच)। बोझिया गांव निवासी एक ग्रामीण के मकान की दीवार फांदकर बीती रात एक तेंदुआ अंदर घुस गया। हलचल होने पर जागे परिवारीजनों ने शोर मचाया। इस पर तेंदुआ घर के बाहर कूद गया। जंगल जाते समय उसने एक बकरी व दो पालतू कुत्तों को निवाला बना लिया। मामले की सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई, लेकिन कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है। वहीं गांव में तेंदुआ के आने से ग्रामीणों में दहशत है।

कतर्नियाघाट सेंक्चुरी क्षेत्र के मुर्तिहा रेंज अंतर्गत बोझिया गांव के ग्रामीण बुधवार की रात करीब नौ बजे खाना खाकर सो गए। रात 11 बजे जंगल से आए तेंदुए ने गांव निवासी रमेश कुमार के मकान के अंदर छलांग लगा दी। इसके बाद वह कुत्ते को दौड़ाने लगा। इस पर सभी जाग गए। आंगन में तेंदुए को देखकर परिवारीजनों ने शोर मचाते हुए ड्रम पीटा। इस पर तेंदुआ दीवार फांदकर बाहर चला गया। जंगल में जाते समय तेंदुए ने गांव निवासी पाटन की बकरी को निवाला बना लिया। इसके बाद पड़ोसी ढोढ़े और श्रीप्रकाश बाजपेई के पालतू कुत्ते को भी निवाला बना लिया। तेंदुए के हमले से पूरी रात ग्रामीण सो नहीं सके। सुबह ग्रामीणों ने तेंदुए के हमले की जानकारी रेंज कार्यालय पर दी। लेकिन कोई भी वनकर्मी मौके पर पहुंचा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed