{"_id":"5f0ddefe8ebc3e63bf1e0afb","slug":"15-thousand-people-upset-due-to-lack-of-electricity-bahraich-news-lko53074627","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली न मिलने से 15 हजार लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली न मिलने से 15 हजार लोग परेशान
विज्ञापन
बहराइच। शहर के अस्पताल चौराहा स्थित 630 केवी ट्रांसफार्मर की प्लेट सोमवार की रात तार में चिपक गई, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। लोगों ने समझा कि रुटीन कटौती हुई है, लेकिन काफी देर तक सप्लाई शुरू न होने पर ट्रांसफार्मर में दिक्कत होने की जानकारी हुई। करीब 24 घंटे से शहर के चार मोहल्लों के लगभग 15 हजार लोग इस भीषण गर्मी में बिजली और पानी को तरस रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद विभागीय अधिकारी विद्युत आपूर्ति को बहाल करने में कोई दिलचस्पी नही ले रहे हैं।
शहर के विद्युत सब स्टेशन अस्पताल चौराहा के निकट 630 केवी का ट्रांसफार्मर स्थापित है। इस ट्रांसफार्मर से शहर के जोशियापुरा आंशिक, धनकुट्टी पुरा समेत चार मोहल्लों को बिजली आपूर्ति की जाती है। बीते सोमवार की रात 12 बजे अचानक बिजली सप्लाई बाधित हो गई। मोहल्ले के लोगों ने समझा कि रुटीन कटौती हुई है, लेकिन काफी देर रात तक विद्युत आपूर्ति न शुरू होने पर उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र के कर्मचारियों को फोन करना शुरू किया, तब तकनीकी खामी की समस्या पता चली।
ट्रांसफार्मर व तार में तकनीकी खामी से शहर के लोग भीषण गर्मी में बिजली व पानी को तरस रहे हैं। बिजली न मिलने से चार मोहल्लों के करीब 15 हजार लोग परेशान हैं। मालूम हो कि तीन दिन पूर्व ट्रांसफार्मर जल गया था। तब भी 24 घंटे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा था। एक सप्ताह से क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था बदहाल है। मगर विभागीय अधिकारी व्यवस्था को दुरुस्त कराने में गंभीर नही दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
इस मामले में अवर अभियंता सिद्धार्थ रंजन ने बताया कि ट्रांसफार्मर की प्लेट तार में चिपक गई थी। साथ ही ट्रांसफार्मर में भी तकनीकी खामी आ गई, जिसे रात में दुरुस्त कराया गया, लेकिन समस्या दूर नहीं हो रही है। मंगलवार को सुबह सात बजे से मरम्मत कार्य जारी है। देर रात तक बिजली सप्लाई शुरू हो जाएगी।