फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   15 people vulnerable to fever in Nanpara

नानपारा में बुखार की चपेट में 15 लोग

Sun, 09 Aug 2020 09:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
15 people vulnerable to fever in Nanpara
नानपारा (बहराइच)। कोरोना संक्रमण के बीच नानपारा नगर में बुखार फैल गया है। इसकी चपेट में आकर छोटे-बड़े करीब 15 लोग बीमार हो गए हैं। इन मरीजों की प्लेटलेट्स घट रही है। बीमार लोगों में डेंगू के लक्षण मिल रहे हैं। लेकिन सूचना के बाद भी स्वास्थ्य और नगर पालिका प्रशासन की ओर से नगर क्षेत्र में दवा का छिड़काव नहीं कराया जा रहा है। इससे लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

नानपारा नगर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं। नगर के करीब 15 लोग बुखार की गिरफ्त में हैं। वायरल की चपेट में आने वाले लोगों की प्लेटलेट्स घट रही है। ऐसे में कोरोना महामारी के बीच लोगों में डेंगू फैलने का भय सता रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक प्लेटलेट्स कम होना डेंगू का लक्षण है।
विज्ञापन

नगरवासियों ने नगरपालिका और स्वास्थ्य विभाग से नगर क्षेत्र में दवा छिड़काव की मांग की, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। ऐसे में कोरोना के बीच डेंगू फैला तो नगरवासियों के लिए समस्या हो जाएगी। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन के अधिशासी अशोक तिवारी से नगर क्षेत्र में दवा छिड़काव कराने की मांग की है। इस मामले में सीएचसी अधीक्षक डॉ. चंद्रभान से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बुखार आना डेंगू के लक्षण नहीं हैं। स्वास्थ्यकर्मी कोरोना के साथ अन्य जांच भी कर रहे हैं, जिनकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed