फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   एसडीएम ने रात में बुलाई बैठक, लेखपाल धरने पर बैठे

एसडीएम ने रात में बुलाई बैठक, लेखपाल धरने पर बैठे

Fri, 22 Feb 2019 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने रात में बुलाई बैठक, लेखपाल धरने पर बैठे
कैसरगंज (बहराइच)। एसडीएम की ओर से देर रात तक मीटिंग बुलाने के विरोध में शुक्रवार शाम को कैसरगंज तहसील क्षेत्र के लेखपालों का सब्र जवाब दे गया। लेखपाल तहसील परिसर में ही एसडीएम के खिलाफ धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन



लेखपालों का कहना है कि उच्चाधिकारी देर रात तक मीटिंग करते हैं, जिससे वह सभी मानसिक तनाव में है। देर रात मे घर के लिए निकलने पर मार्ग व अन्य दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन



उप्र लेखपाल संघ कैसरगंज इकाई के तहसील अध्यक्ष पवन चौहान ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर दो बजे मीटिंग का समय निर्धारित था, लेकिन शाम सात बजे तक एसडीएम ने मीटिंग नहीं ली। पांच महिला लेखपाल समेत सभी लेखपाल पूरे दिन मीटिंग का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष ने कहा कि शाम सात बजे अचानक मीटिंग के लिए बुला लिया गया। उन्होंने कहा कि यह आए दिन की स्थिति है। इसके चलते रात मे अपने घर तक जाने में बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। रात नौ बजे तक बैठक होने से तनाव का भी सामना करना पड़ता है। इस सम्बंध में जब एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि धरने जैसी कोई बात नहीं है। विभागीय मामला है।



प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना से संबंधित महत्वपूर्ण प्रपत्रों का अवलोकन किया जाना है, ग्रामवार समीक्षा की जानी है इसलिए शाम को बैठक बुलायी गयी थी जिसमें सभी बीडीओ व राजस्व निरीक्षको को भी बुलाया गया है। बातचीत कर समस्या का हल निकाल लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed