{"_id":"59a6ef9c4f1c1bea278b47f7","slug":"141504112540-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाली गुटखे की खेप के साथ तस्कर को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाली गुटखे की खेप के साथ तस्कर को दबोचा
Updated Wed, 30 Aug 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपईडीहा (बहराइच)। एसएसबी की टीम ने बुधवार को छापेमारी करते हुए एक तस्कर को नेपाली गुटखे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। उसे जेल भेज दिया गया है।
एसएसबी 42वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट आनंद प्रकाश यादव ने बताया कि बुधवार सुबह एसएसबी टीम नेपाल सीमा पर गश्त कर रही थी।
नेपाल की ओर से दो बाइकों पर कुछ बोरियां लादकर आते हुए कुछ लोगों को रोकने का प्रयास किया। जिस पर सभी भागने लगे। एसएसबी ने मौके से रुपईडीहा थाना क्षेत्र के जमुनहा निवासी राजू को धर दबोचा।
इसके पास से 918 पैकेट नेपाली गुटखा बरामद हुआ। मौके से कुछ लोग फरार हो गए। बरामद हुए गुटखे की कीमत लगभग एक लाख 70 हजार रुपये बताई गई है।
एसएसबी ने बरामद गुटखे, दो बाइक और मोबाइल सेट को कस्टम के सुपुर्द कर दिया है। कस्टम ने केस दर्ज कर मामले की विवेचना शुरु कर दी है।