{"_id":"594bffaf4f1c1b8f3e8b45f4","slug":"141498152879-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरियाई दल ने शिक्षा की स्थिति जांची, बच्चों को किया पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरियाई दल ने शिक्षा की स्थिति जांची, बच्चों को किया पुरस्कृत
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरियाई दल ने शिक्षा की स्थिति जांची, बच्चों को किया पुरस्कृत
कैसरगंज (बहराइच)। कोरिया से आए एक दल ने गुरुवार को कंचन कान्वेंट स्कूल कैसरगंज का भ्रमण कर शिक्षा व्यवस्था की स्थिति देखी। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ स्कूल प्रशासन को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
श्रावस्ती में बौद्ध पर्यटन स्थल भ्रमण के लिए आए कोरिया के पर्यटकों का एक दल गुरुवार को कैसरगंज में स्थित कंचन कान्वेंट स्कूल पहुंचा। यहां पर दल के सदस्यों ने शिक्षा व्यवस्था पर स्कूल के प्रबंधक मनीष श्रीवास्तव से चर्चा की। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में दल ने विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। साथ ही प्रबंधक मनीष श्रीवास्तव को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका मान बढ़ाया। वहीं, विद्यालय प्रबंधन की ओर से बुके प्रदान कर कोरियाई दल का स्वागत किया गया। प्रबंधक मनीष ने भारतीय शिक्षा पद्धति पर चर्चा की। स्कूल के पांच मेधावी छात्र छात्राओं को नगद पुरस्कार देकर उनकी हौसला अफजाई की गई। इस मौके पर आशीष श्रीवास्तव, अंबरीश गुप्ता, पंकज, सिराज अहमद, विजय मिश्र आदि मौजूद रहे।