{"_id":"594bff744f1c1bd82e8b45d9","slug":"141498152820-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बरसात में ही धंस गया सिदरखा मार्ग, आवागमन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बरसात में ही धंस गया सिदरखा मार्ग, आवागमन ठप
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली बारिश में ही धंसा सिदरखा मार्ग, आवागमन ठप
क्षेत्र के आठ गांवों के नौ हजार लोगों का आवागमन प्रभावित
कैसरगंज (बहराइच)। पहली बरसात में ही कैसरगंज विकास खंड का भकला-सिदरखा मार्ग धंस गया है, जिससे मार्ग पर आवागमन ठप हो गया है। मार्ग धंसने से क्षेत्र के आठ गांवों के लगभग नौ हजार लोगों का आवागमन प्रभावित है। इस मामले में जिलाधिकारी को सूचना दी गई है।
कैसरगंज विकास खंड में आवागमन व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए भकला-सिदरखा के मध्य डामरीकृत मार्ग का निर्माण हुआ था। लेकिन मार्ग निर्माण गुणवत्ता की अनदेखी की गई। जिसका नतीजा यह रहा कि दो दिन से रुक-रुक कर हो रही बरसात के चलते मार्ग लगभग डेढ़ फुट धंस गया है। जिसके चलते आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। सिर्फ पैदल यात्री ही निकल पा रहे हैं। वाहनों का आवागमन बंद है। क्षेत्र के भकला, सिदरखा समेत आठ गांवों के लोगों का आवागमन प्रभावित है। सिदरखा निवासी दिलीप सिंह, इंद्राज सिंह, बेनी माधव सिंह समेत अन्य ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर समस्या से अवगत कराया है।