फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   लखपति हैं सपा व कांग्रेस प्रत्याशी, कई केस भी दर्ज

लखपति हैं सपा व कांग्रेस प्रत्याशी, कई केस भी दर्ज

Tue, 16 Apr 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
लखपति हैं सपा व कांग्रेस प्रत्याशी, कई केस भी दर्ज
बहराइच। लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को सपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन पत्र के साथ दिए शपथ पत्र के अनुसार सपा प्रत्याशी ठगी के आरोपी हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी पर मारपीट समेत कई गंभीर आरोप हैं। जहां सपा प्रत्याशी को असलहे व वाहनों का शौक है वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी के पास सिर्फ एक कार है। संपत्ति के मामले में दोनों प्रत्याशी लखपती हैं।
विज्ञापन


17वीं लोकसभा गठन के लिए चुनाव का दौर चल रहा है। जिले में छह मई को मतदान होना है। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया चल रही है।

मंगलवार को सपा प्रत्याशी शब्बीर वाल्मीकि ने अपने समर्थकों के साथ बहराइच संसदीय सीट से पर्चा दाखिल किया। नामांकन पत्र के साथ जो शपथ पत्र प्रत्याशी शब्बीर वाल्मीकि ने दाखिल किया है, उसके तहत उन्होंने पिछले पांच वर्षों में नौ लाख 50 हजार की आय अर्जित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि पत्नी ने दो लाख 65 हजार की आय की है। सपा प्रत्याशी पर कोतवाली नगर में धारा 420 व 506 का केस दर्ज है।

वह धन तीन गुना करने के नाम पर 45 हजार ठगी करने के आरोपी हैं। पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।

सपा प्रत्याशी के पास 32 बोर की रिवॉल्वर व उनकी पत्नी के पास 20 ग्राम सोना, 100 ग्राम चांदी है। गोमती नगर लखनऊ में मकान है। सपा प्रत्याशी के पास टाटा सफारी कार व कमांडर जीप है।

51 लाख 90 हजार की संपत्ति के मालिक हैं। प्रत्याशी की पत्नी के पास 38.50 लाख की संपत्ति है। कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री बाई फुले ने पांच वर्षों में 12 लाख 48 हजार 586 रुपये की आय का अर्जित की है।

उनके खिलाफ कोतवाली नानपारा में छह व मोतीपुर थाने में मारपीट, सेवेन क्रिमनल अमेंडमेंड एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में सात मुकदमे दर्ज हैं। कांग्रेस प्रत्याशी के पास वर्तमान समय में ढाई लाख रुपये नकदी है।

पांच बैंक खाते हैं लेकिन उन्हें जेवरात का शौक नहीं है। सिर्फ एक इनोवा कार है। कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री 30 लाख 46 हजार 772 रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं।

दान दक्षिणा से होती है आय : सावित्री
कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री बाई फुले ने शपथपत्र में घोषणा कि है उनकी आय का कोई स्रोत नहीं है। समाज की ओर से दी गई दान दक्षिणा से जो मिलता है, वही आय है। सपा प्रत्याशी शब्बीर वाल्मीकि के आय का स्रोत खेती और विधायक पेंशन है।


शब्बीर इंटरमीडिएट और सावित्री हैं ग्रेजुएट
सपा प्रत्याशी शब्बीर वाल्मीकि की योग्यता इंटरमीडिएट है। उन्होंने वर्ष 1982 में गांधी इंटर कॉलेज से इंटर उत्तीर्ण किया। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री बाई फुले ने डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद से स्नातक तक की शिक्षा ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed