फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   मौसम में बदलाव

मौसम में बदलाव

Sun, 24 Feb 2019 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
मौसम में बदलाव
अभी दो दिन तक बदली व बूंदाबांदी के आसार
विज्ञापन

पारा लुढ़का, तेज हवा ने बढ़ाई सिहरन

फोटो 1-4 है।
बहराइच। तराई में मौसम लगातार करवट ले रहा है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अभी कुछ दिन उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा। दो दिन तक बदली व बूंदाबांदी के आसार हैं। रविवार को सूरज और बादलों की लुकाछुपी के साथ सुबह से ही तेज हवा चलनी शुरू हो गई। सुबह से आसमान में बादल छा गए। तापमान में दो डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई, जिससे सिहरन बढ़ गई है।
बीते एक सप्ताह से मौसम में तब्दीली के कारण तराईवासी परेशान हैं। शुक्रवार व शनिवार की सुबह तेज धूप के साथ हुई। लोगों को कुछ राहत मिलती नजर आई। अचानक शनिवार रात को तेज हवा चलनी शुरू हो गई। रविवार सुबह जब लोग उठे तो कुछ समय बाद ही बदली छा गई। बादलों के घिरने से ठंड का एहसास लोगों को होने लगा। सुबह से ही आसमान में बादल घिर आए। तेज हवा चलने का दौर जारी रहा। तेज हवा से तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। घर से निकलने वाले लोग गर्म कपड़ों में लिपटे दिखाई दिए।
विज्ञापन

रविवार को तराई में अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया। दो दिन में करीब दो डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। अचानक बदल रहे मौसम से किसान भी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान रहें सतर्क
मौसम वैज्ञानिक आरके श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव हो रहा है। अभी दो से तीन दिन तक और मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा। बदली के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। ऐसे में किसान फसलों की सुरक्षा के लिए पहले से ही तैयार रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed