{"_id":"5b6b1e814f1c1b254a8b4954","slug":"131533746817-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महिला छात्रावासों में छापा, वार्डेन को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महिला छात्रावासों में छापा, वार्डेन को फटकार
Updated Wed, 08 Aug 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। देवरिया कांड से सबक लेते हुए बुधवार को प्रशासन भी हरकत में आया। सुबह नगर मजिस्ट्रेट ने दो महिला छात्रावासों में छापा मारा। गंदगी मिलने पर वार्डेन को फटकार लगाई। मुख्य द्वार पर सीसीटीवी कैमरे व प्रकाश की व्यवस्था के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप यादव ने टीम के साथ महिला डिग्री कॉलेज और किसान डिग्री कॉलेज में संचालित दो हॉस्टलों में बुधवार सुबह औचक छापेमारी की।
दोनों छात्रावासों में साफ-सफाई, और प्रकाश की व्यवस्था ठीक न मिलने पर वार्डन को कड़ी फटकार लगाई। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि महिला डिग्री कॉलेज परिसर में स्थित हॉस्टल में 68 छात्राएं पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
किसान डिग्री कॉलेज के महिला हॉस्टल में 54 छात्राएं रजिस्टर्ड हैं, जो दूर दराज से शिक्षण कार्य के लिये आती हैं। दोनों हॉस्टल समाज कल्याण विभाग के अधीन संचालित हैं।
उन्होंने कहा कि औचक छापेमारी की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई है। व्यवस्था जांचने के लिए पुन: छापेमारी की जाएगी।
उन्होंने कहा कि हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं की सुरक्षा व निगरानी के लिए मुख्य द्वार पर सीसीटीवी कैमरों के साथ प्रकाश की व्यवस्था और स्वच्छ पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।