{"_id":"5b44e2d64f1c1b0d278b58aa","slug":"131531241174-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलेट का इंतजाम न होने पर नहीं आई बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलेट का इंतजाम न होने पर नहीं आई बारात
Updated Tue, 10 Jul 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फखरपुर। दहेज में बुलेट की मांग पूरी न होने पर दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा। इससे वधू पक्ष के लोगों की खुशियां धरी रह गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
मां-बेटी ने कहा कि विवाह नहीं हुआ तो दोनों जहर खाकर जान दे देंगी। फखरपुर थाना अंतर्गत सरायकाजी गांव निवासी नाजिया बेगम पुत्री गुलाम हुसैन का विवाह रुकनापुर शुकुलपुरवा गांव निवासी निजाम पुत्र जाकिर के साथ जून मेें तय हुआ था।
तय कार्यक्रम के मुताबिक 10 जुलाई को बारात आनी थी। दहेज में बाइक व अन्य सामान देने की बात भी तय हुई। लेकिन दूल्हा निजाम सोमवार से बुलेट बाइक की मांग करने लगा।
विज्ञापन
परिवारीजन बुलेट देने में असमर्थता जताने लगे। इससे नाराज निजाम मंगलवार को बारात लेकर नहीं आया। जिससे निजाम और नाजिया का निकाह नहीं हो सका।
बारातियों के अगुवानी और आव भगत की तैयारी धरी रह गई। बारातियों के स्वागत के लिए तैयार नाश्ता व भोजन भी बेकार हो गया।
दोपहर बाद तक बारात न पहुंचने पर वधू पक्ष के लोगों ने दूल्हे के परिवारीजनों से संपर्क करने की कोशिश भी की। वधू पक्ष के लोगों का कहना है कि दूल्हा पक्ष के लोगों ने मोबाइल नहीं रिसीव किया।
थानाध्यक्ष कपिलदेव चौधरी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। नाजिया और उसकी मां ने विवाह न होने पर जहर खाकर जान देने की बात कही है।
वधू की मां का कहना है कि घर की सारी तैयारी बेकार हो गई। उधार लेकर विवाह का इंतजाम किया था।