फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   बाढ़ क्षेत्रमें जहरीले जीवों के दंश से दो मासूमों की मौत

बाढ़ क्षेत्रमें जहरीले जीवों के दंश से दो मासूमों की मौत

Fri, 18 Aug 2017 11:47 PM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
बाढ़ क्षेत्रमें जहरीले जीवों के दंश से दो मासूमों की मौत
महसी/विशेश्वरगंज। बाढ़ क्षेत्र मेें संक्रामक रोगों के साथ जहरीले जीवों का प्रकोप बढ़ गया है। रात मे बिच्छू और अन्य जहरीले जीव के दंश से दो मासूमों की सांसें थम गईं। परिवारीजन रोतेे हुए शव लेकर लौट गए।
विज्ञापन

महसी के बाढ़ प्रभावित बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम भौरीं निवासी विश्वनाथ का पांच वर्षीय पुत्र राज घर में चारपाई पर बैठा था। तभी बाढ़ के पानी में बहकर आया जहरीला बिच्छू चारपाई पर चढ़ गया। बिच्छू के काटने से राज की हालत बिगड़ गई। आननफानन नाव की व्यवस्था करवाकर उसे अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन इलाज शुरू होते ही उसने दम तोड़ दिया। उधर विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मुंडेरवा ठकुराइन देवदत्त पुरवा निवासी सूरज प्रकाश की 08 वर्षीय पुत्री अनसुइया को रात में जहरीले जीव ने काट लिया। परिवारीजनों को देर रात तब जानकारी हुई जब उसकी हालत बिगड़ गई। आननफानन में उसे इलाज के लिए बहराइच जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां इलाज शुरू होते ही बालिका ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed