फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   13 doctor will join

Bahraich News: फिजीशियन सहित मिलेंगे 13 चिकित्सक

Sun, 22 Oct 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 22 Oct 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
13 doctor will join
बहराइच। जिले में सरकारी अस्पतालाें में बड़े पैमाने पर डॉक्टरों की कमी है, जिससे मरीजों को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। जल्द ही जिले को जनरल फिजीशियन सहित 13 एमबीबीएस डॉक्टर मिलेंगे। जिससे स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की उम्मीद है।
विज्ञापन


आम जनमानस को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए केंद्र व राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसके तहत सरकारी अस्पतालों में सुविधाएं भी बढ़ रही है। फिर भी कुछ जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते स्वास्थ्य सुविधाएं परवान नहीं चढ़ पा रही हैं, जिससे मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। इसमें डॉक्टरों की कमी भी मरीजों को बहुत खल रही है। जिसको देखते हुए शासन की ओर से जिले में 13 डॉक्टरों की जल्द ही तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन



इन अस्पतालों में होगी तैनाती
जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि जिला चिकित्सालय में फिजीशयन एक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर एवं कैसरगंज में चिकित्साधिकारी के लिए दो, जिला अस्पताल में पीआईसीयू, जेई व एईएस के तीन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर, नानपारा, पयागपुर में महिला चिकित्साधिकारी एलएमओ मेटरनल हेल्थ तीन, एनआरसी चिकित्साधिकारी जिला चिकित्सालय एक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बख्शीपुरा में एक डॉक्टर की तैनाती की जाएगी। जिससे यहां इलाज के लिए आने वाले मरीजों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएचसी बाबागंज में डॉक्टर की कमी
भारत-नेपाल सीमा से सटे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाबागंज में डॉक्टरों की कमी है। यहां एलोपैथिक डॉक्टर न होने से इलाज के लिए आने वाले मरीजों को परेशानी हो रही है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन इलाज के अभाव में अक्सर लौट जाते हैं।

सीएचसी रमपुरवा में भी स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमपुरवा में भी चिकित्सा स्टाफ की कमी है। रमपुरवा निवासी गंगेश अवस्थी ने बताया कि यहां डॉक्टरों व चिकित्सा स्टाफ की कमी से समय से दवा व जांच की सुविधा नहीं मिल पाती है। टेड़वा सिस्टीपुर निवासी बृजेश मिश्रा ने बताया कि डॉक्टर की कमी से मरीजाें को इलाज नहीं मिल रहा है। मोगलहा निवासी आबिद खान ने बताया कि दवा लेने जाओ तो डॉक्टर नहीं मिलते हैं।
स्वास्थ्य मेला 27 को
स्वास्थ्य विभाग व उम्मीद परियोजना के संयुक्त तत्वावधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद में 27 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। अधीक्षक कुंवर रितेश ने बताया कि सीएमओ की अध्यक्षता में आयोजित स्वास्थ्य मेले में बच्चों की स्वास्थ्य जांच, परिवार नियोजन, किशोर-किशोरी स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों के साथ ही खेलकूद आदि गतिविधियों के माध्यम से जनसमुदाय को जागरूक किया जाएगा। मेले में परिवार नियोजन एवं स्वास्थ्य आधारित स्टाल भी लगाए जाएंगे।



जिला चिकित्सालय के साथ ही सीएचसी कैसरगंज, मोतीपुर, नानपारा, पयागपुर व पीएचसी बख्शीपुरा में एमबीबीएस डॉक्टरों की तैनाती जल्द ही की जाएगी। इससे जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था में बेहतर सुधार होगा।
- डॉ. एसके सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed