{"_id":"66aff3105ce977a8780680d8","slug":"1250-lakh-rupees-were-grabbed-from-a-woman-in-the-name-of-getting-a-pipe-machine-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-118084-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पाइप मशीन दिलाने के नाम पर महिला से हड़पे 12.50 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पाइप मशीन दिलाने के नाम पर महिला से हड़पे 12.50 लाख
Mon, 05 Aug 2024 03:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 05 Aug 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। तीन लोगों ने महिला से धोखाधड़ी कर पाइप मशीन दिलाने के नाम पर 12.50 लाख रुपये हड़प लिए। जब पीड़िता ने रुपये वापस मांगे तो मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। डीएम के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली नगर के नाजिरपुरा निवासी रुकसाना ने डीेएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि बलरामपुर जिले में उनकी ससुराल है। वहां मिले हिस्से को दस लाख रुपये में बेचकर बहराइच में तीन बेटों व एक बेटी के साथ रहने लगी। दरगाह शरीफ के फ्रीगंज माल गोदाम निवासी आमिल अंसारी, शरीफ और राबिया को इस बात की जानकारी थी। उसके बेटे अली को पाइप बनाने वाली मशीन दिलाने का झांसा देकर उससे उन लोगों ने बैंक खाते में छह और नकद साढ़े छह लाख कुल मिलाकर 12 लाख 50 हजार रुपये ले लिए। काफी समय बीतने के बाद मशीन न मिलने पर उन्होंने अपने पैसे मांगे तो आमिल ने जमानत के तौर पर उनके पास अपनी जमीन का बैनामा रुपये लौटाने के बात कहकर गिरवी रख दी। गत सात जुलाई को वे लोग सुमैया माल के पास मिले तो उसने अपने पैसे मांगे जिस पर वे मारपीट करने लगे। लोगों को आता देख पैसा वापस मांगने पर उसे व परिवार को जान से मारने की धमकी दी। डीएम के आदेश पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।