{"_id":"5cae315dbdec2214720fc009","slug":"121554919773-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के पास टूटकर गिरा खंभा, बिजली ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल के पास टूटकर गिरा खंभा, बिजली ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बौंडी (बहराइच)। बौंडी-मरौचा मार्ग पर राजा रंजीत सिंह पब्लिक स्कूल के पास गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली विद्युत पोल से टकरा गई। इससे पोल टूटकर गिर गया। ग्रामीणों ने सूचना उपकेंद्र पर दी, लेकिन लाइन को दुरुस्त नहीं किया गया।
तीन दिन से 30 हजार परेशान है। बिजली-पानी का संकट गहरा गया है। विद्युत कर्मी मौके का मुआयना तक नहीं करने गए हैं।
लखनऊ मार्ग पर स्थित फखरपुर विद्युत उपकेंद्र से कीर्तनपुर फीडर को बिजली सप्लाई दी जाती है। इस फीडर से बौंडी, मरौचा, बेड़नापुर, चहलारीघाट समेत 14 से अधिक गांवों को बिजली दी जाती है।
क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार देर रात को गन्ना लदी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली रंजीत सिंह पब्लिक स्कूल के निकट विद्युत पोल से टकरा गई। जिससे विद्युत पोल टूटकर गिर गया।
विज्ञापन
संयोग से बिजली सप्लाई न होने से बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों ने पोल टूटने की जानकारी उपकेंद्र पर दी, लेकिन कोई भी विद्युत कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में रोष है।
विद्युत सप्लाई ठप होने से चार दिन से 30 हजार आबादी बिजली-पानी को तरस रही है। ग्रामीण अंधेरे में रहने को विवश हैं। लेकिन विभाग समस्या से अंजान बना हुआ है।
सभी ने विद्युत पोल लगाकर सप्लाई बहाल न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। एक्सईएन मुकेश बाबू ने बताया कि मामले की जांच समस्या दूर की जाएगी।