फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   12 people arrested for illegal mining

अवैध खनन करते 12 लोग गिरफ्तार

Mon, 04 Jan 2021 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
12 people arrested for illegal mining
बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र में बालू का अवैध खनन कर रहे 12 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मौके से बरामद एक जेसीबी व आठ ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज करने के साथ ही अवैध खनन के सभी 12 आरोपियों को मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

खैरीघाट थानाध्यक्ष विमलेश सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम वैवाही में बुढ़वा बाबा के पास बालू का अवैध खनन हो रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष ने एसआई संजय यादव, सिपाही सुरेंद्र बहादुर सिंह, राजन सिंह, अमरजीत यादव, वीरपाल यादव, अंबर शुक्ल व सूरज कुमार के साथ वहां छापा मारा। मौके पर अवैध खनन होता देख पुलिस ने घेराबंदी करके सभी लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि पकड़े गए खनन माफिया प्रशांत कुमार, अखिलेश, करन यादव, सुमित वर्मा, रवि यादव, अजय कुमार, महंत गुप्ता, मनीष वर्मा, सुरेंद्र गुप्ता, समीर अली, दिलीप कुमार व शादाब खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सभी को जेल भेजा गया है। मौके से बरामद आठ ट्रैक्टर-ट्रॉली व एक जेसीबी मशीन को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed