{"_id":"5d0bc0768ebc3e1dfb07ba56","slug":"12-houses-destroyed-by-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से 12 मकान हो गए तबाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से 12 मकान हो गए तबाह
Thu, 20 Jun 2019 10:50 PM IST
Praveen Singh
Amarujala Bureau/Bahraich
Amarujala Bureau/Bahraich
Published by: Praveen Singh
Updated Thu, 20 Jun 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
शुकुलपुरवा गांव में बुधवार देर रात अज्ञात कारणों से लगी आग से 12 मकान धू-धू कर जल गए। परिवारीजनों ने किसी तरह भागकर जान बचायी। नकदी और जेवरात समेत 15 लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। पीड़ित परिवारों के लोग खुले आसमान तले गुजर-बसर करने को मजबूर हैं। सूचना के बावजूद राजस्वकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे हैं।
महसी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बौंडी के मजरा शुकुलपुरवा निवासी सोहनलाल के घर में रात करीब 11 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। उस समय परिवार के लोग सोने की तैयारी कर रहे थे। परिवारीजनों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफल न होने पर सभी ने भागकर जान बचायी। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े, लेकिन तब तक चल रही तेज हवा से आग भड़क गई और पड़ोसी सरजू, गिरधारी, किशोरी, राजू, प्रदीप, कमलेश, सुरेश, विनोद, नूर मोहम्मद, मैकूलाल समेत 12 लोगों के घरों को चपेट में ले लिया।
ग्रामीणों ने पंपिंग सेट चलाकर दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब 12 ग्रामीणों के मकान व उनमें रखा सारा सामान जल गया। रात में ही घटना की सूचना थाने व तहसील को दी गई, लेकिन कोई भी राजस्वकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। गांव निवासी कमलेश ने बताया कि उन्होंने मकान बनवाने के लिए 40 हजार रुपये जुटाए थे। आग से गृहस्थी के साथ ही पूरी नकदी जल गई। वहीं, सरयू प्रसाद के घर में रखे पांच हजार रुपये जल गए।