फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   12 found corona infected including real sisters

सगी बहनों समेत 12 मिले कोरोना संक्रमित

Thu, 15 Oct 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
12 found corona infected including real sisters
बहराइच। जिले में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को रिपोर्ट जारी की गई, जिसमें सगी बहनों समेत 12 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। सगी बहनों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि कुछ लोगों को होम आइसोलेट करा दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना की रफ्तार थम नहीं रही है। स्वास्थ्य विभाग की लाख कोशिशों के बाद भी इस पर रोक नहीं लग पा रही है। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में 12 लोग कोरोना संक्रमित मिले। सीएचसी अधीक्षक चरदा डॉ. अर्चित श्रीवास्तव ने बताया कि रुपईडीहा के घसियारन टोल निवासी ग्रामीण की दो बेटियां कोरोना संक्रमित मिली हैं, जबकि बाबागंज नई बाजार निवासी 50 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित निकली है। तीनों को कोविड अस्पताल एल-1 में भर्ती कराया गया है। पयागपुर के अधीक्षक डॉ. एनबी जायसवाल ने बताया कि गुरुचाही गांव में एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। उसे होम आइसोलेट करा दिया गया है। सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना संक्रमित कुछ लोगों को होम आइसोलेट करा दिया गया है, जबकि कुछ मरीजोें को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed