फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी के आयोजन को बनाएं कार्ययोजना : डीएम

अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी के आयोजन को बनाएं कार्ययोजना : डीएम

Sat, 24 Jun 2017 05:03 AM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 05:03 AM IST
विज्ञापन
अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी के आयोजन को बनाएं कार्ययोजना : डीएम
अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी के आयोजन को बनाएं कार्ययोजना
विज्ञापन

बहराइच। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशती वर्ष के अवसर पर जनपद में अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी आयोजन को लेकर शुक्रवार को डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। डीएम ने सभी विभागों को मेला व प्रदर्शनी आयोजन के लिए कार्ययोजना पेश करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान शासन की ओर से निर्गत विभागवार दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए डीएम अजयदीप सिंह ने बताया कि अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी 25 सितंबर तक आयोजित किया जाना है। कार्यक्रमों के समन्वय के लिए सूचना विभाग को नोडल विभाग के रूप में नामित किया गया है। जनपद स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के पर्यवेक्षणीय अधिकारी जिलाधिकारी एवं नोडल अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी होंगे। ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रमों का पर्यवेक्षण उप जिलाधिकारी करेंगे। जनपद तथा विकास खंड स्तर पर आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों के लिए एक समिति गठित की जायेगी। बैठक में सीडीओ राकेश कुमार, नगर मजिस्ट्रेट प्रमिल कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. अरुण लाल, एलडीएम श्रवण कुमार, एसडीएम सदर गौरांग राठी आईएएस, कैसरगंज पंकज कुमार, नानपारा एसपी शुक्ला, मिहींपुरवा मोतीपुर कुंवर वीरेंद्र मौर्य, जिला विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed