{"_id":"5cbb5b99bdec2214367b91fe","slug":"111555782553-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमानी किताबें चलाने पर तीन इंटर कॉलेजों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनमानी किताबें चलाने पर तीन इंटर कॉलेजों को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में शासन की ओर से अधिकृत किताबें न चलाकर निजी प्रकाशकों की पुस्तकों को छात्रों को खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इस मामले में तीन इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्य और प्रबंधकों को नोटिस जारी करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्पष्टीकरण तलब किया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि शहर में संचालित सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज, महात्मा बुद्ध विद्यापीठ इंटर कॉलेज कैलाशनगर और श्यामलाल इंटर कॉलेज पहाड़ा पक्कड़ में कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाओं में कॉलेज प्रशासन की ओर से शासन से अधिकृत पुस्तकें नहीं चलायी जा रही हैं।
शिकायत मिली है कि निजी प्रकाशकों की पुस्तकें खरीदने के लिए तीनों इंटर कॉलेज प्रशासन की ओर से छात्रों पर दबाव बनाया जा रहा है। इसके चलते अभिभावकों को आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ रहा है। डीआईओएस ने कहा कि तीनों इंटर कॉलेजों से इस मामले में एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
समुचित स्पष्टीकरण न मिलने पर शासनादेश उल्लंघन व छात्रों, अभिभावकों के आर्थिक शोषण के मामले में कार्रवाई की जाएगी।