फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   पानी को तरस रही शहर की 20 हजार आबादी

पानी को तरस रही शहर की 20 हजार आबादी

Mon, 08 Apr 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
पानी को तरस रही शहर की 20 हजार आबादी
बहराइच। शहर के छह मोहल्ले की करीब 20 हजार रविवार से बूंद-बूंद पानी को तरस रही है। कारण, छोटी बाजार स्थित नगर पालिका के नलकूप में तकनीकी खराबी आ गई है।
विज्ञापन


मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका में शिकायत की है लेकिन अब तक खराब नलकूप को दुरुस्त कराने के कदम नहीं उठाए गए हैं। ऐसे में बढ़ रही गर्मी के साथ लोगों की मुसीबतें भी बढ़ रही हैं।
विज्ञापन


शहर के छोटी बाजार चौराहे पर स्थित नगर पालिका के नलकूप से मोहल्ला चिक्किपुरा, जोशियापुरा, छोटीबाजार, धनकुट्टीपुरा, शखैयापुरा, ब्राम्हणीपुरा बड़ीहाट आंशिक क्षेत्र की करीब 20 हजार से अधिक की आबादी को पेयजल की आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गत 6 अप्रैल की रात आई तेज आंधी पानी के दौरान विद्युत लाइन में हुए शॉर्ट सर्किट से नलकूप में तकनीकी खराबी आ गई थी। इससे सभी मोहल्लों की पेयजल की आपूर्ति ठप हो गई है।

मोहल्लेवासियों ने मामले में नपाप प्रशासन से शिकायत की। लेकिन सोमवार को तीसरे दिन भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। पेयजल की आपूर्ति ठप होने से क्षेत्र की 20 हजार से अधिक की आबादी बूंद-बूंद पानी को तरस रही है। गर्मी भी बढ़ रही है। ऐसे में पानी के बिना लोग बेहाल हैं।

नपाप के ईओ पवन कुमार ने बताया कि रविवार को नलकूप के मोटर में खराबी की शिकायत मिलने पर कर्मियों ने उसकी मरम्मत की है। कुछ और जो खामियां हैं, उसे दुरुस्त किया जा रहा है। शीघ्र ही बेहतर तरीके से पेयजल तरीके से पेयजल की आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।


हैंडपंप भी हैं खराब
शहर के कानूनगोपुरा दक्षिणी मोहल्ले में स्थापित तीन इंडियामार्का हैंडपंप बीते कई महीनों से खराब है। नपाप प्रशासन इसको रिबोर कराने में कोई दिलचस्पी नहीं ले रहा है। ऐसे में भीषण गर्मी के समय इस क्षेत्र के लोगों को भी पेयजल की किल्लत से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed