फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   शेषमणि ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज व मुकेश बने पीआरओ

शेषमणि ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज व मुकेश बने पीआरओ

Sun, 24 Feb 2019 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
शेषमणि ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज व मुकेश बने पीआरओ
बहराइच। बहराइच में गैर जनपदों से स्थानांतरित होकर आए निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों को तैनाती दी गई है। एसपी ने बीती देर रात 21 निरीक्षक और दो उपनिरीक्षकों का तबादला कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने अभी तक मीडिया सेल का काम देख रहे उपनिरीक्षक शेषमणि पांडेय को यातायात पुलिस का प्रभारी बनाया है। पुलिस लाइन में तैनात मुकेश सिंह को एसपी का पीआरओ बनाया गया है।
विज्ञापन


इसी दौरान निरीक्षक पंकज कुमार सिंह को एएचटीयू का प्रभारी, वेदप्रकाश श्रीवास्तव को सम्मन सेल, राजमणि शुक्ल को यूपी 100 का प्रभारी, गंगाराम चौधरी को विशेष जांच प्रकोष्ठ, राजकुमार सिंह को प्रभारी जनशिकायत प्रकोष्ठ, रायसाहब यादव को महिला सहायता प्रकोष्ठ और सुनील कुमार राय को क्राइम ब्रांच का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षक महेंद्र सिंह व अशोक सिंह को भी क्राइम ब्रांच भेजा गया है। एसपी ने निरीक्षक निसार हुसैन को दरगाह शरीफ, इकरार अहमद को कोतवाली नगर, राकेश पांडेय को हुजूरपुर, जेपी पाठक को फखरपुर, सर्वेदनाथ को कैसरगंज, समर सिंह को जरवलरोड, मनोज राय को देहात, हर्षवर्द्धन को रुपईडीहा, शमशेर सिंह को विशेश्वरगंज, पारस प्रसाद को पयागपुर, सतेंद्र बहादुर को बौंडी और योगेंद्र कुमार को खैरीघाट में अपराध निरीक्षक के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed