फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   110 students tried their talent

Bahraich News: 110 विद्यार्थियों ने आजमाई अपनी प्रतिभा

Mon, 24 Nov 2025 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 24 Nov 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
110 students tried their talent
कैसरगंज के हुकुम सिंह इंटर कॉलेज में मंडलीय प्रतिभा खोज परीक्षा में शामिल बच्चे। -संवाद
कैसरगंज। हुकुम सिंह इंटर कॉलेज में रविवार को आयोजित मंडलीय प्रतिभा खोज परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित माहौल में संपन्न हुई।
विज्ञापन


परीक्षा प्रभारी एवं कॉलेज के शिक्षक मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि कुल 110 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया और तीन अलग-अलग वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


उन्होंने बताया कि परीक्षा को जूनियर, मध्यम और सीनियर वर्ग में विभाजित किया गया था। जूनियर वर्ग में कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई, जबकि मध्यम वर्ग में कक्षा नौ और 10 के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। सीनियर वर्ग में कक्षा 11 और 12 के परीक्षार्थियों ने अपने विषय ज्ञान का प्रदर्शन किया। सभी परीक्षार्थी निर्धारित समय पर केंद्र पर पहुंचे, जिससे परीक्षा सुचारू रूप से संचालित हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed