फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   11 people injured in collision between pickup and bus

Bahraich News: पिकअप व बस की टक्कर में 11 लोग घायल

Fri, 06 Jun 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 06 Jun 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
11 people injured in collision between pickup and bus
 बहराइच-लखनऊ मार्ग पर घाघराघाट के पास आमने-सामने की ​भिड़ंत में क्षतिग्रस्त बस।
जरवल रोड (बहराइच)। घाघरा घाट रेलवे स्टेशन के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे बस और पिकअप के मध्य आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 11 बस सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस जरवल रोड सीएचसी मुस्तफाबाद लाई। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पांच को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन


सुबह करीब नौ बजे घाघरा घाट रेलवे स्टेशन के पास निजी बस गोंडा से सवारी भरकर लखनऊ की तरफ जा रही थी। तभी सामने से आ रहे पिकअप से टक्कर हो कई। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक जरवलरोड संतोष कुमार सिंह ने सभी घायलों को तुरंत सीएचसी मुस्तफाबाद इलाज के लिए पहुंचाया। वहां से पांच घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मेडिकल काॅलेज बहराइच रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मेडिकल काॅलेज भेजे गए घायलों में दिनेश कुमार (45), खरगूपुर जिला गोंडा, विराज तिवारी (01 वर्ष), परसरामपुर गोंडा, राजकुमार गोस्वामी (35), पृथ्वीनाथ खरगूपुर गोंडा, ओमकार (61), सुश्रीवा खरगूपुर गोंडा व उमा देवी (55), खरगूपुर गोंडा शामिल हैं। इनमें से ओमकार, दिनेश व राजकुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिनकी हालत गंभीर नहीं है उनमें गोंडा की रंजना मिश्रा, नंदावती, राम अक्षयवर, खुशबू, आर्यन, रंजन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



लखनऊ जा रहे थे इलाज कराने
गोंडा के खरगूपुर से प्रतिदिन एक बस छह बजे लोगों को लेकर लखनऊ जाती है। यह लखनऊ में सुबह 10 बजे के अंदर पहुंच जाती है। इसलिए इसमें ज्यादातर यात्री मेडिकल कॉलेज, पीजीआई के साथ अन्य चिकित्सकों को दिखाने वालों के साथ वहां रह कर पढ़ने वाले छात्र होते हैं। यह बस डेली टूरिस्ट परमिट पर चलती है। घायल उमा देवी व ओमकार ने बताया कि वे भी इलाज के लिए ही जा रहे थे।


भीषण थी घटना
बस व पिकअप की भिड़ंत भीषण थी। इससे बस के सामने का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जो लोग घायल हुए हैं वह तेज टक्कर के कारण सीट से टकरा कर या फिर ऊपर रखे सामान के गिरने से हुए।


एक घंटे तक लगा रहा जाम
हादसे के कारण करीब एक घंटे तक जरवल-लखनऊ रोड पर जाम लगा रहा। जिससे गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती की ओर से आने वाले वाहन फंसे रहे। एसपी ग्रामीण डीपी तिवारी ने कहा कि हादसे के बाद सभी यात्री सुरक्षित हैं। कुछ लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed