{"_id":"5eb5815a8ebc3e90a24a685f","slug":"11-patients-won-the-battle-from-corona-went-home-and-danced-bahraich-news-lko5207685103","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 मरीजों ने कोरोना से जीती जंग, घर रवाना हुए तो किया डांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 मरीजों ने कोरोना से जीती जंग, घर रवाना हुए तो किया डांस
विज्ञापन
बहराइच के चित्तौरा स्थित एल 1 में शुक्रवार को कोरोना से पीड़ित मरीजों के ठीक होकर घर जाने के दौरान
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। कोरोना से जंग जीतकर कोविड लेवल-1 से डिस्चार्ज होकर जब पॉजिटिव पाए गए 11 मरीज घर को रवाना हुए, तो वे खुशी के चलते थिरक उठे। सीएचसी चित्तौरा में भाजपा नेता की बहू समेत अन्य मरीजों ने जमकर डांस किया। चिकित्सकों ने भी तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया। सीएमओ की अगुवाई में चिकित्सकों ने उन पर फूल बरसाकर ठीक होने पर घर को रवाना किया। साथ ही सभी को ठीक होने के प्रमाण पत्र दिए गए।
कोरोना वायरस के संक्रमण से बहराइच जिले में एक साथ 22 अप्रैल को भाजपा नेता व पूर्व चेयरमैन की बहू समेत आठ मरीज पॉजिटिव मिले थे। पॉजिटिव मिले मरीजों की संख्या वर्तमान में 15 हो गई थी। इन सभी को चित्तौरा के कोविड लेवल-1 अस्पताल में भर्ती किया गया था। श्रावस्ती के सात मरीज थे। इनको भी यहीं भर्ती किया गया था। स्वास्थ्य महकमे की ओर से कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा था।
पहले चरण में पाए गए आठ मरीजों और श्रावस्ती के तीन मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। दो बार कराई गई जांच में राममनोहर लोहिया लखनऊ की ओर से इन मरीजों के निगेटिव होने की पुष्टि हुई। इसके बाद सभी को शुक्रवार को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। अस्पताल से निकलने पर ठीक हुए मरीजों पर गेट पर खड़े सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह व चिकित्सकों की टीम ने फूलों की बारिश की।
विज्ञापन
इस दौरान बाहर निकलते ही ठीक हुए मरीज डांस करने लगे। तालियां बजाकर चिकित्सकों ने उन सभी का हौसला बढ़ाया। सीएमओ ने मरीजों को ठीक होने का प्रमाण पत्र दिया। इसके बाद सभी चेहरों पर कोरोना से जंग से जीत की झलक लेकर घरों को रवाना हो गए।
कोरोना पर पाई जीत, अब 14 दिन की और लड़ाई
कोरोना पॉजिटिव पाए गए बहराइच के आठ व श्रावस्ती के तीन मरीज 15 दिन बाद ठीक होकर घरों को रवाना हुए हैं। सभी के चेहरे पर जीत की खुशी थी। अब इन सभी को 14 दिन और घरों में क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद फिर से थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।
- डॉ. सुरेश सिंह, सीएमओ