फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   882 मतदान केंद्रों पर रहेगी तीसरी आंख की नजर

882 मतदान केंद्रों पर रहेगी तीसरी आंख की नजर

Tue, 09 Apr 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
882 मतदान केंद्रों पर रहेगी तीसरी आंख की नजर
बहराइच। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को प्रशासनिक अमला अंतिम रूप देने में लग गया है। जिले के सभी 882 मतदान केंद्रों पर तीसरी आंख की नजर रहेगी।
विज्ञापन


इन मतदान केंद्रों पर लगभग 18 हजार कर्मचारी मतदान कार्य का जिम्मा संभालेंगे। इसके लिए कर्मचारियों के ड्यूटी का निर्धारण कर दिया गया है।

ड्यूटी से किनारा कसने वाले कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की तैयारी की जा रही है। बुधवार 10 अप्रैल से नामांकन का दौर शुरू होगा। इसके पूर्व मतदान कार्मिकों के ड्यूटी का निर्धारण कर दिया गया है।

मुख्य विकास अधिकारी व चुनाव कार्मिक अरविंद चौहान ने बताया कि 882 मतदान केंद्रों पर 1942 बूथ बनाए गए हैं। प्रत्येक बूथों पर पीठासीन, प्रथम मतदान अधिकारी, द्वितीय मतदान अधिकारी व एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन


इसके अलावा मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट समेत लगभग 18 हजार कर्मचारियों के ड्यूटी का निर्धारण किया गया है।

सभी कर्मचारियों को विभागाध्यक्षों के माध्यम से ड्यूटी पत्र जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के रेडमाइजेेशन का कार्य हुआ है।

इसके तहत पीठासीन अधिकारियों को कोड का निर्धारण किया गया है। उन्होंने कहा कि द्वितीय चरण में पोलिंग पार्टियों का गठन किया जाएगा। तृतीय चरण के रेमेंडाइजेशन में कौन पोलिंग पार्टी कहां रवाना होगी, इसका निर्धारण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीओ ने बताया कि चुनाव पर नजर रखने के लिए माइक्रो आब्जर्वर की तैनाती की गई है। सभी 1942 मतदान केंद्रों पर तीसरी आंख से भी नजर रखी जाएगी।

कुछ स्थानों पर वीडियो कैमरा, कुछ स्थानों पर डिजिटल और कुछ स्थानों पर बेेव कास्टिंग की व्यवस्था की जाएगी, जिससे चुनाव के पल-पल की स्थिति पर नजर रखी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed