फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   चहलारीघाट पुल हुआ क्षतिग्रस्त

चहलारीघाट पुल हुआ क्षतिग्रस्त

Fri, 03 Aug 2018 11:16 PM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
चहलारीघाट पुल हुआ क्षतिग्रस्त
लीड के साथ लगाएं
विज्ञापन


पिछले साल बना चहलारीघाट पुल क्षतिग्रस्त
- कर्मचारियों संग मरम्मत में जुटे अभियंता
फोटो 33 व 34 है।
महसी (बहराइच)। घाघरा नदी पर बहराइच और सीतापुर को जोड़ने वाला चहलारीघाट का पुल रात में कोठी नंबर सात के निकट क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पाकर पीडब्लूडी के अभियंता और कर्मचारी मौके पर पहुंचे हैं। मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया है। अभियंता भारी वाहन के गुजरने से पुल के क्षतिग्रस्त होने की बात कह रहे हैं।

बहराइच सीतापुर के मध्य घाघरा नदी पर चहलारी घाट पुल का निर्माण कार्य बीते वर्ष पूरा हुआ था। तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश याुदव ने पुल का लोकार्पण किया था। 350 करोड़ की लागत से 3260 मीटर पुल निर्माण में 10 साल लगे थे। 5 फरवरी 2017 को पुल पर आवागमन शुरू हुआ। लेकिन डेढ़ साल में ही पुल की हालत खस्ता हो गई है। रात में भारी वर्षा के दौरान पुल के कोठी नंबर सात के निकट जोड़ पर बाएं तरफ का हिस्सा तीन इंच बैठ गया। ऐसे में पुल से निकलने वालों को तेज झटका लग रहा था। कुछ राहगीरों ने पुल के क्षतिग्रस्त होने की सूचना अधिकारियों को दी। इस पर पीडब्लूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार ने टीम के साथ दोपहर में मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। एक्सईएन ने बताया कि पुल में बेयरिंग का प्रयोग होता है। किसी भारी वाहन के तेज रफ्तार में निकलने के चलते पुल के कोठी नंबर सात का हिस्सा मामूली झुका है। फिलहाल ईंटे डलवाई गई हैं। पुल को दुरुस्त करने के लिए तकनीकी टीम को बुलाया गया है। इससे पुल को कोई खतरा नहीं हैं। आवागमन भी प्रभावित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed