{"_id":"594e9f9d4f1c1b8f198b4648","slug":"101498324893-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद की खरीददारी के लिए बाजार में उमड़ने लगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद की खरीददारी के लिए बाजार में उमड़ने लगी भीड़
Updated Sat, 24 Jun 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद की खरीदारी के लिए बाजार में उमड़ी भीड़
दुकानों पर लोगों का लगा रहा तांता
बहराइच। ईद मुबारक का त्योहार दो दिन बाद है। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। खरीदारी के लिए बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। शुक्रवार को अलविदा की नमाज के बाद लोगों ने बाजार में कपड़े, मेवा व अन्य सामान की खरीदारी की। स्टीलगंज तालाब बाजार में दुकानों पर भारी भीड़ जुटी रही।
ईद की खुशियां लोगों के चेहरों पर दिखाई पड़ रही हैं। अलविदा की नमाज अदा करने के साथ ही शहरवासियों ने शुक्रवार को जमकर खरीदारी की। इस दौरान पीपल चौराहे से चौक बाजार में रह-रहकर भीड़ उमड़ती रही। रेडीमेड कपड़े व मेवे की दुकानों पर लोग खरीदारी करते दिखे। महिलाओं व बच्चों में खरीदारी को लेकर काफी उत्साह दिखाई दिया। जूते, चप्पल की दुकानों पर भी खरीदारी का दौर पूरे दिन चला। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच देर रात तक शहर में दुकानें खुलीं। देर रात तक दुकानों पर लोगों का खरीदारी के लिए तांता लगा रहा। ग्रामीण अंचलों से भी लोगों ने शहर में आकर कपड़े व अन्य सामानों को खरीद की। शहर के छोटी बाजार, दरगाह शरीफ बाजार व छावनी बाजार में भी खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही।