फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   101 units became operational

Bahraich News: 101 इकाइयां क्रियाशील हुईं

Sun, 29 Dec 2024 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 29 Dec 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
101 units became operational
बहराइच। जिले के उद्यमियों व व्यापारियों की समस्याओं को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट में बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर उद्योग बंधुओं की समस्याओं पर चर्चा करते हुए निस्तारण की कार्ययोजना बनाई गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता सीडीओ मुकेश चंद्र ने की। इस दौरान उपायुक्त उद्योग ने बताया कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 से अब तक जिले में निवेशकों द्वारा कुल 218 एमओयू हस्ताक्षरित हुए हैं। उन्होंने बताया कि सारथी पोर्टल पर 2696.74 करोड़ की लागत के 150 एमओयू ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए तैयार हुए हैं। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि जीसीबी रेडी के लिए जिले को आवंटित लक्ष्य 25 सौ करोड़ का करीब 108 प्रतिशत है। बताया कि 101 इकाइयां क्रियाशील हो गई हैं।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ ने निर्देश दिया कि संबंधित विभाग से समन्वय कर शेष को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए तैयार करें और जो एमओयू हो चुके हैं उनका क्रियान्वयन शीघ्र कराया जाए। सीडीओ ने पीएम सूर्यघर योजना पर चर्चा करते हुए व्यापारियों व निर्यातकों को इसके लाभों की जानकारी दी। निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त आवेदन पत्रों पर चर्चा के दौरान बताया गया कि एक अप्रैल से 28 दिसंबर तक 2,780 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसके सापेक्ष 2,496 आवेदन स्वीकृत और 191 आवेदन निरस्त करने के साथ 34 आवेदनों की जांच आदि की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि निवेश मित्र पोर्टल के माध्यम से अधिक से अधिक आवेदन कराएं। इस मौके पर एसडीएम सदर राकेश कुमार मौर्य, सीएमओ डाॅ. संजय कुमार, सीवीओ डाॅ. राजेश उपाध्याय, उद्यमी व्यापारी बृजमोहन मातनहेलिया, गौरीशंकर भानीरामका, कुलभूषण अरोड़ा, नवनीत अग्रवाल, अमित मित्तल, दीपक सोनी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed