{"_id":"66104b8d17622c483003f1a4","slug":"100-bigha-wheat-crop-burnt-in-fire-in-ramgarhi-bahraich-news-c-104-1-slko1050-104312-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: रामगढ़ी में आग से 100 बीघा गेहूं की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: रामगढ़ी में आग से 100 बीघा गेहूं की फसल जली
Sat, 06 Apr 2024 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 06 Apr 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामगढ़ी के खेत में शुक्रवार अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसकी चपेट में आने से करीब 100 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। अग्निकांड में कोई हताहत नहीं हुआ है।
इकौना तहसील व भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामगढ़ी के खेत में शुक्रवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसकी चपेट में आने से गांव निवासी उमाशंकर यादव की 20 बीघे, पंकज की 10 बीघे, मनोज की 10 बीघे, हरीश की पांच बीघे, सतीश की पांच बीघे, अमरेश की पांच बीघे, अनोखी गुप्ता की चार बीघे, होली सोनकर की साढ़े चार बीघे, बनवारी सोनकर की पांच बीघे, राधेश्याम की 10 बीघे, फुलवासा की तीन बीघे, निर्मला देवी की एक बीघे, घनश्याम शुक्ला की 20 बीघे सहित तीन अन्य किसानों की गेहूं की फसल जल गई। आग को बेकाबू देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग को काबू किया। अग्निकांड में कोई हताहत नहीं हुआ है।
रेडक्राॅस सोसायटी ने बांटा पीड़ितों का दर्द
रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से शुक्रवार डीएम कृतिका शर्मा ने आपदा मित्र जीवनलाल की पत्नी पूनम देवी, जयपत्तरपुरवा निवासी शकुन्तला, बाउर, कमला व कन्हई को राहत सामग्री प्रदान किया। इस दौरान अग्नि पीड़ित दिव्यांग बाउर को डीएम ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र से तत्काल ट्राईसाइकिल भी दिलाई। आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि अग्निकांड पीड़ितों को किचेन सेट, तिरपाल, कंबल व हायजीन किट प्रदान की गई है। इस दौरान लेखपाल धीरेंद्र पाठक आदि मौजूद रहे।