{"_id":"5e7e3d078ebc3e6fc94169a7","slug":"10-thousand-people-from-different-areas-in-the-district-dm-bahraich-news-lko5155264162","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में विभिन्न क्षेत्रों से आए 10 हजार लोग: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में विभिन्न क्षेत्रों से आए 10 हजार लोग: डीएम
विज्ञापन
जिलेे में विभिन्न क्षेत्रों से आए 10 हजार लोग : डीएम
बहराइच। जिलाधिकारी शंभु कुमार ने बताया कि जिले में लगभग 10 हजार लोग उत्तर प्रदेश के साथ अन्य प्रदेशों से आए हैं। इनकी लिस्ट तैयार करवाई गई है। चिकित्सकों की टीम नगर व ग्राम पंचायतवार पहुंचकर इनकी सेहत जांच रही है। संदिग्ध लोगों का सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा जा रहा है। सभी लोग सजग रहें, यह बहुत ही जरूरी है।
जिलाधिकारी शंभु कुमार ने शुक्रवार को बताया कि जिले में मजदूरों के साथ प्राईवेट कंपनी में काफी संख्या में लोग उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा दिल्ली, मुंबई, राजस्थान व गुजरात में काम कर रहे हैं। ऐसे में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने लॉकडाउन की घोषणा की है। लॉकडाउन को देखते हुए सभी लोग जिले में वापस आ रहे हैं।
डीएम ने बताया कि लगभग 10 हजार लोग जिले में आए हैं। इनकी लिस्ट नगर व ग्राम पंचायतवार मिल गई है। चिकित्सकों की टीम को लिस्ट दे दी गई है। स्वास्थ्य टीम गांव जाकर इन सभी लोगों की जांच कर रही है। हालांकि जांच में सभी का स्वास्थ्य ठीक मिल रहा है। ऐसे में जिले के लोग जागरूक रहें। लॉकडाउन के समय घर से बाहर न निकलें। प्रशासन का पूरा सहयोग करें।