फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   10 SI including six inspectors and six posts incharge transferred

छह निरीक्षक व छह चौकी इंचार्ज समेत 10 एसआई का तबादला

Fri, 05 Feb 2021 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
10 SI including six inspectors and six posts incharge transferred
बहराइच। काूनन-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए एसपी ने गुरुवार की देर शाम दो थानाध्यक्ष समेत छह निरीक्षक व छह चौकी इंचार्ज समेत 10 एसआई का तबादला कर दिया। एसपी ने पांच आरक्षी के भी कार्यप्रभार में बदलाव किया है। एसपी के इस तबादले से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि बौंडी में खाली चल रहे थानाध्यक्ष के पद पर अपराधा शाखा मेें तैनात रहे मनोज राय को बौंडी थाने का प्रभार सौंपा गया है। रूपईडीहा थानाध्यक्ष प्रमोद सिंह को नवाबगंज व नवाबगंज थानाध्यक्ष अशोक सिंह को रूपईडीहा थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसपी ने बताया कि निरीक्षक हेमेंद्र पांडेय को पुलिस लाइन से देहात कोतवाली में अपराध निरीक्षक, सुभाष चंद्र को पुलिस लाइन से विशेश्वरगंज थाने में अपराध निरीक्षक व निरीक्षक राजेश कुमार वर्मा को पुलिस लाइन से प्रभारी जनपद न्यायालय सुरक्षा का प्रभार सौंपा गया है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि एसआई रामआशीष यादव को पुलिस लाइन से कानूनगोपुरा चौकी इंचार्ज, त्रिलोकी नाथ मौर्य को थाना दरगाह से सलारगंज चौकी इंचार्ज, विनोद कुमार सिंह को पुलिस लाइन से महसी चौकी इंचार्ज, अनूप मणि त्रिपाठी को पुलिस लाइन से पुरैना बाजार चौकी इंचार्ज, पारसनाथ तिवारी को रिसिया मोड़ चौकी से खुटेहना चौकी इंचार्ज व शशि कुमार राणा को खुटेहना चौकी से रिसियामोड़ चौकी इंचार्ज बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एसआई रामदेव यादव को पुलिस लाइन से एसएसआई थाना रिसिया, बृजानंद सिंह को पुलिस लाइन से एसएसआई थाना सुजौली, शेषनाथ यादव को पयागपुर थाने में ही एसएसआई बनाया गया है। पुरैना चौकी इंचार्ज उमेश चंद्र यादव को कोतवाली नगर में भेजा गया है। एसपी ने बताया कि रिसिया थाने में तैनात चालक आरक्षी ओमप्रकाश यादव को यूपी 112, मुख्य आरक्षी राम सहोदर तिवारी को हरदी थाने से परिवहन शाखा, आरक्षी चालक राजू सिंह को पुलिस लाइन से यूपी 112 व आरक्षी चालक धर्मराज को हरदी थाने से खैरीघाट भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed