फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   10 people including couple injured in road accidents

Bahraich News: सड़क हादसों में दंपती सहित 10 लोग घायल

Thu, 23 May 2024 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 23 May 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
10 people including couple injured in road accidents
बहराइच। विशेश्वरगंज थानाक्षेत्र के लंगड़जोत गांव निवासी राज मिश्रा (16) मंगलवार की शाम बाइक से अपनी बहन को छोड़ने पयागपुर के शुक्लपुरवा गए थे। लौटते समय शुक्लपुरवा के पास दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, नानपारा थानाक्षेत्र के कग्गर गांव निवासी बन्नी (38) बाइक से अपने बेटे के साथ नानपारा जा रही थी। नानपारा से शंकरपुरवा के बीच बाइक में लोडर ने टक्कर मार दी। मोतीपुर थानाक्षेत्र के पुराना निवासी यतेंद्र द्विवेदी (45) पत्नी किरण देवी (42) के साथ बुधवार को बाइक से नानपारा बैंक जा रहे थे। मिहींपुरवा नानपारा मार्ग पर कार ने पीछे से टक्कर मार दी। रामगांव थानाक्षेत्र के विषयनन पुरवा नेवादा निवासी जमील (55) को मुगलहा चौराहे पर सड़क पार करते समय डीसीएम ने टक्कर मार दी। बहराइच रामगांव मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत में नानपारा इटहा चमारन पुरवा निवासी बाइक सवार घनश्याम (35) दूसरे बाइक सवार तेलनपुरवा निवासी सुबराती (30), रामनरेश (35) घायल हो गए। हरदी थाना क्षेत्र के रामपुरवा चौकी निवासी मधुमिता अवस्थी (18) बुधवार को बहराइच-सीतापुर बेडनापुर के पास बाइकों की भिड़ंत में घायल हो गईं। घायलों को परिजन मेडिकल काॅलेज लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed