फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   10 manure shops raided, one license suspended

खाद की 10 दुकानों पर छापा, एक का लाइसेंस निलंबित

Tue, 14 Jul 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
10 manure shops raided, one license suspended
बहराइच। जिला कृषि अधिकारी ने मंगलवार को दोपहर हुजूरपुर और पयागपुर क्षेत्र में स्थित उर्वरक की 10 दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान एक दुकान की स्थिति काफी खराब मिली। इस पर उसका लाइसेंस निलंबित करते हुए नोटिस जारी किया गया। बिना लाइसेंस के दुकान मिलने पर उस पर जिला कृषि अधिकारी ने खाद बिक्री पर रोक लगाई। दुकानों पर छापे के दौरान 12 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पांडेय ने हुजूरपुर के रंजीतपुर में स्थित गुप्ता खाद भंडार, चाकूजोत में स्थित महानंद ट्रेड की दुकान पर छापा मारा। जिला कृषि अधिकारी ने सोशल डिस्टेंस के तहत खाद बिक्री करने व किसानों के नाम रजिस्टर में दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद जिला कृषि अधिकारी ने कटघरी सुग्रीव सिंह गांव में संचालित महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज, माहेश्वर सिंह कृषि सेंटर, सालमपुर में स्थित कृष्णा एग्री दुकान पर छापा मारा।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज सुग्रीव सिंह में काफी अव्यवस्था मिली। इस पर दुकान का लाइसेंस निलंबित करते हुए नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा गांव निवासी बबलू सिंह बिना लाइसेंस के खाद बिक्री करता मिला। इस पर उसे खाद बेचने से मना किया गया। बिना लाइसेंस के उर्वरक बिक्री करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि पयागपुर और हुजूरपुर में 10 दुकानों पर छापा मारा गया, जिसमें 12 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। जिला कृषि अधिकारी ने दुकानदारों को हिदायत दी कि उर्वरक बिक्री व स्टाक का रजिस्टर प्रतिदिन पूरा करें। दुकान पर बिल वाउचर व क्रय किए गए स्थान का बोर्ड भी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर खाद बेचे जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed