फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   10 houses of Bhirgupurwa in Ghaghra

घाघरा में समाए भिरगूपुरवा के 10 मकान

Sat, 10 Aug 2019 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
10 houses of Bhirgupurwa in Ghaghra
कैसरगंज के भिरगूपुरवा में कटान करती घाघरा नदी। - फोटो : BAHRAICH
बौंडी (बहराइच)। कैसरगंज तहसील क्षेत्र का भिरगूपुरवा गांव घाघरा नदी के मुहाने पर है। नदी की लहरें गांव के मकानों को काट कर नेस्तनाबूद कर रही हैं। कटान तेज होने के चलते शनिवार को भिरगूपुरवा गांव के 10 मकान कटकर नदी में समा गए। साथ ही 105 बीघा कृषि योग्य भूमि को नदी ने लील लिया है।
विज्ञापन

किसान बेबस आंखों से फसलों को नदी में समाता देख रहे हैं। प्रशासन की ओर से कटान को रोकने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। कटान तेज होने से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के बाहर स्थित नाले के घाघरा नदी में समाने के बाद 300 घरों पर खतरा मंडराने लगेगा।
विज्ञापन

तहसील कैसरगंज अंतर्गत भिरगूपुरवा गांव को घाघरा नदी ने निशाने पर ले रखा है। घाघरा नदी का रौद्र रूप देखकर ग्रामीण भी दहशत में हैं। भिरगूपुरवा गांव में बने मकानों को घाघरा की लहरें अपने आगोश में ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के बाहर नाले के उस पार स्थित ज्ञानचंद, गोपीचंद, मूसे, गंगाराम, तीरथराम, रामविलास, श्रीराम, राजा, संतराम यादव समेत 10 लोगों के मकानों को घाघरा नदी ने लील लिया है। घाघरा की लहरों में 105 बीघा खेती योग्य भूमि भी समा गई है। इस जमीन पर धान और गन्ने की फसल लगी हुई थी। किसान घाघरा नदी में अपनी फसलों को समाते हुए बेबस आंखों से देख रहे हैं।
वहीं घाघरा नदी की कटान के मुहाने पर मंझारा तौकली, गोड़हिया नंबर तीन, ग्यारह सौ रेती, महावीपुरवा, गुलासिंहपुरवा, रोहितपुरवा, चमरौधी, बिरजा पकड़िया समेत अन्य गांव भी हैं। भिरगूपुरवा निवासी बेचन राजभर ने बताया कि भिरगूपुरवा गांव के निकट एक नाला बहता है। उस नाले के उस पार घाघरा नदी बहती है। जबकि नाले के दूसरी तरफ करीब 300 मकान बने हुए हैं। अभी नदी की कटान नाले के उस पार ही है। ऐसे में अगर नाला नदी में समाया तो गांव के अस्तित्व पर संकट खड़ा हो जाएगा।

रखी जा रही है नजर
कैसरगंज तहसील क्षेत्र में अभी बाढ़ के हालात नहीं हैं। नदी का जलस्तर घटने के कारण कुछ गांवों में कटान हो रही है। जिसका ब्यौरा राजस्व कर्मियों से एकत्र कराया जा रहा है। पूरी स्थिति पर नजर भी रखी जा रही है।
- रामजीत मौर्य, एसडीएम कैसरगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed