फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   10 bed ICU will be built in the medical college

Bahraich News: मेडिकल कॉलेज में 10 बेड का बनेगा आईसीयू

Sun, 03 Mar 2024 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 03 Mar 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
10 bed ICU will be built in the medical college
अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित होगा वार्ड
विज्ञापन

24 घंटे डॉक्टर की निगरानी में रहेंगे मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी बहराइच। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए मेडिकल कॉलेज में जल्द ही अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित 10 बेड का आईसीयू बनेगा। इसमें हृदय रोग, सांस, हेड इंजरी, चोट, सर्जरी सहित अन्य बीमारियों के गंभीर मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जाएगा। 24 घंटे मरीज डॉक्टर की निगरानी में रहेंगे। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
40 लाख की आबादी वाले जिले में 14 सामुदायिक व 51 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। यहां से काफी संख्या में रेफर होकर मरीज मेडिकल कॉलेज पहुंचते हैं। आईसीयू न होने से गंभीर मरीजों को इलाज के लिए लखनऊ जाना पड़ता है। मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही इलाज मिल सके, इसके लिए मेडिकल कॉलेज में 10 बेड का आईसीयू बनाया जाएगा। यूनिट की स्थापना हो जाने के बाद जहां स्वास्थ्य सुविधाओं विस्तार होगा, वहीं गंभीर मरीजों को इलाज में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन



आसपास के जिले के मरीजों को भी मिलेगा लाभ
मेडिकल कॉलेज में 10 बेड का आईसीयू बनाया जाएगा। इसकी तैयारियां चल रही हैं। आईसीयू बनने के बाद जिले सहित गोंडा, बलरामपुर व श्रावस्ती आदि जिले के गंभीर मरीजों को इसका लाभ मिलेगा। -डॉ. एमएमएम त्रिपाठी, सीएमएस मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed