फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   1.8 lakh farmers got a chance till 25 August

1.8 लाख किसानों को 25 अगस्त तक मिला मौका

Sun, 14 Aug 2022 06:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 06:48 PM IST
विज्ञापन
1.8 lakh farmers got a chance till 25 August
बहराइच। तय मियाद में ई-केवाईसी न कराने किसानों के खातों में फिलहाल प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की रोकी गयी धनराशि पहुंचेगी। शासन की तरफ से किसानों को राहत प्रदान करते हुए ई-केवाईसी कराने की मियाद को 25 अगस्त तक बढ़ा दिया है। ताकि जिले के ज्यादा से ज्यादा किसान किसान सम्मान निधि का लाभ ले सकें। ई-केवाईसी की अनिवार्यता के चलते जिले के करीब 1.8 लाख किसान सम्मान निधि की 11 वीं किस्त से बाहर हो गए थे।
विज्ञापन

सम्मान निधि योजना में फर्जीवाड़ा खत्म करने व अधिक आय वाले किसानों को चिन्हित करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से किसान सम्मान निधि में ई-केवाईसी को अनिवार्य किया गया है। इसके तहत सभी किसानों को आधार, खतौनी व मोबाइल नंबर ओटीपी से वेरीफिकेशन करवाना जरूरी हो गया है। योजना के तहत पात्र किसानों केे दो-दो हजार की तीन किस्तों में कुल छह हजार की आर्थिक मदद की जाती है।
विज्ञापन

ई-केवाईसी करवाने के लिए शासन ने पूर्व में 31 जुलाई की मियाद तय की थी लेकिन जागरूकता अभाव में जिले के लाखों पात्र किसान भी ई-केवाईसी न करवा पाने से योजना की 11 वीं किस्त से वंचित हो गए थे। जिसे देखते हुए सरकार ने ई-केवाइसी करवाने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। अब किसान 25 अगस्त तक ई-केवाईसी करवा सकते हैं। ई-केवाईसी कराने की बढ़ी मियाद के बाद अब सत्यापन से छूटे किसानों के खाते में जल्द ही 11वीं किस्त की धनराशि पहुंच सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम किसान पोर्टल पर खोला गया नया लिंक
ज्यादा से ज्यादा किसान सम्मान निधि योजना का लाभ हासिल करें इसके लिए पीएम किसान डॉट जीओबी डॉट इन वेबसाइट पर ई-केवाईसी नाम से एक नया पोर्टल खोला गया है। किसान वेबसाइट पर जाकर नए खोले गए पोर्टल के माध्यम से अपना ई-केवाईसी करवा सकते हैं। साथ ही किसानों से उनके बैंक खातों को आधार और एनपीसीआई से लिंक करवाने की बात भी कही गई है।

ई-केवाईसी न करवाने वाले किसानों की सूची कृषि प्रविधिक सहायक, बीटीएम, एटीएम द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा कर दी गई है। जिन किसानों ने मोबाइल ओटीपी व बायोमीट्रिक ई-केवाईसी नहीं करवाया है, 25 अगस्त से पहले करवा लें। ई-केवाईसी न करवाने वाले किसानों की किसान सम्मान निधि की अगली किस्त रोक दी जाएगी। -टीपी शाही, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed