फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Zonal and Sector Magistrate posted for Pura Mela

पुरा मेले के लिए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात

Sun, 16 Feb 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Zonal and Sector Magistrate posted for Pura Mela
बागपत। पुरा गांव के श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर लगने वाले फाल्गुनी मेले की व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। छह जोनल और 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर दी गई है। डीएम शकुंतला गौतम ने बताया कि एसडीएम बागपत रामनयन को मेला मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
विज्ञापन

मेला 20 से 22 फरवरी तक लगेगा। इसके लिए जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम बड़ौत दुर्गेश मिश्रा, कलक्ट्रेट प्रभारी गुलशन कुमार, एसडीएम खेकड़ा राजपाल सिंह, डायट बड़ौत के प्राचार्य विनय गिल, प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर अजय कुमार, डीडीओ हूबलाल को बनाया गया है। सबको उनकी ड्यूटी प्वाइंट बता दिए गए हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप, वाणिज्य कर के असिस्टेंट कमिश्नर बेगराज सिंह, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अजय पाल, सहायक आयुक्त स्टांप राम दयाल, तहसीलदार बड़ौत प्रदीप कुमार, बीएसए राजीव रंजन मिश्रा, एआर को-ऑपरेटिव देवेंद्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी विमल कुमार ढाका, लोनिवि के सहायक अभियंता राघवेंद्र सिंह, राहुल कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी कृपाल सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ मुकेश कुमार गुप्ता को बनाया गया है।
विज्ञापन

यहां से एंट्री करेंगे श्रद्धालु
- मेरठ के रोहटा, जानी गांव से गुजरते हुए कल्याणपुर से पुरा महादेव आएंगे।
- भड़ल, दाहा, पलड़ी, बरनावा और शेखपुरा
- मेरठ के जानी से भोला झाल होते हुए बालैनी मंदिर तक
- अमीनगर सराय से बुढ़सैनी होकर पुरा महादेव
इन रास्तों से होगी निकासी
- बालैनी से मेरठ बागपत रोड होते हुए दिल्ली-सहारनपुर मार्ग
- बुढ़सैनी से अमीनगर सराय होते हुए बड़ौत रोड
आवागमन मार्गों पर तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट
बागपत। आवागमन मार्गों पर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। इसके अलावा रिजर्व स्टाफ की नियुक्ति की गई है। जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ रविंद्र कुमार, सिंचाई खंड बड़ौत के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार रिजर्व जोनल मजिस्ट्रेट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंट्रोल रूम बनाया
बागपत। 24 घंटे कंट्रोल रूम संचालित किया जाएगा। एनआरएलएम बागपत के डीसी बीबी सिंह को कंट्रोल रूम प्रभारी बनाया गया है। नायब तहसीलदार बागपत सह कंट्रोल रूम प्रभारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed