फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Zip members raised problems, preparation for action against contractors

Baghpat News: जिपं सदस्यों ने उठाईं समस्याएं, ठेकेदारों पर कार्रवाई की तैयारी

Fri, 09 Dec 2022 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Zip members raised problems, preparation for action against contractors
बागपत जिला पंचायत कार्यालय में समस्या लेकर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य - फोटो : BAGHPAT
बागपत। जिला पंचायत कार्यालय में शुक्रवार को दिनभर खींचतान होती रही। सदस्यों ने अपनी समस्याओं को उठाया। ठेकेदारों की सही कार्य नहीं करने की शिकायत मिलते ही कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

जिला पंचायत से कराए जा रहे विकास कार्यों में खूब गड़बड़ी मिल रही है और इस कारण ही भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे है। जहां बावली में निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही नाला गिर गया तो मलकपुर में सड़क निर्माण के पांच दिन बाद ही घास उगने लगी। इस तरह ही खेड़ा इस्लामपुर में सड़क के बनते ही गड्ढे हो गए। इसको लेकर जिला पंचायत सदस्यों ने नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य प्रमेंद्र तोमर, बसंत तोमर, सुभाष गुर्जर समेत अन्य शुक्रवार को जिला पंचायत कार्यालय में पहुंचे और अपनी समस्याओं को उठाया। सदस्यों ने कहा कि विकास कार्य सही नहीं करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जिला पंचायत अध्यक्ष ममता जयकिशोर ने कहा कि जितने भी ठेकेदार विकास कार्यों में गड़बड़ी कर रहे है, उन सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी। उनकी जांच कराकर ब्लैक लिस्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed