फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Zakir Gang sold fake mobiles in many states, Rajasthan police raided

Baghpat News: जाकिर गैंग ने कई राज्यों में बेचे नकली मोबाइल, राजस्थान पुलिस ने डाली दबिश

Tue, 22 Apr 2025 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 22 Apr 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Zakir Gang sold fake mobiles in many states, Rajasthan police raided
बागपत। शहर की माता काॅलोनी के जाकिर गैंग ने हरियाणा, राजस्थान समेत कई राज्यों में नकली मोबाइल बेचकर सैकड़ों लोगों को ठग लिया। गिरोह के सदस्यों की तलाश में राजस्थान पुलिस की टीम सोमवार को शहर में डेरा डाले रही। उन्होंने शहर की माता काॅलोनी, मोहल्ला मुगलपुरा समेत कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन जाकिर गैंग का कोई सदस्य पुलिस के हाथ नहीं आया।
विज्ञापन

शहर की माता काॅलोनी निवासी जाकिर ने कालोनी के करीब पंद्रह युवकों को साथ जोड़कर एक गैंग बना रखा है, जो दिल्ली से कई कंपनियों के नाम पर नकली मोबाइल, ब्लूटूथ, घड़ी समेत अन्य उपकरण खरीदकर हरियाणा और राजस्थान में बेचने जाते हैं। कंपनियों के नाम पर नकली मोबाइल असली बताकर सस्ते दामों में बेच देते हैं, इसका पता खरीदने वालों को बाद में चलता है।
विज्ञापन

इस तरह जाकिर गैंग के सदस्य हरियाणा, राजस्थान, यूपी के कई जिलों में जाकर नकली मोबाइल बेचकर धोखाधड़ी कर चुके हैं। गैंग के सदस्यों ने राजस्थान के अलवर के रहने वाले सेना के कर्नल को भी इस तरह का एक मोबाइल 80 हजार रुपये में बेच दिया। इसका पता चलने पर कर्नल ने अलवर में मुकदमा भी दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा भी राजस्थान के कई जिलों में जाकिर गैंग के खिलाफ मुकदमे दर्ज हो चुके हैं तो कई सदस्य दूसरे राज्यों में पकड़े भी जा चुके हैं। सोमवार को बागपत पहुंचे राजस्थान के पुलिस कर्मियों ने कोतवाली में आमद दर्ज कराए बिना कई मकानों में छापामारी की। nटोल पर डालते हैं डेरा, वहीं फंसाते हैं ग्राहक : नकली मोबाइल, ब्लूटूथ समेत अन्य उपकरण बेचने वाले जाकिर गैंग के सदस्य बाइक लेकर हरियाणा और राजस्थान के अलग-अलग जिलों में जाते हैं, जो वहां से गुजर रहे मुख्य मार्गों के टोल पर खड़े हो जाते हैं। तभी वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों से संपर्क करने में जुट जाते हैं। जो भी उनसे बात करता है, उसी को नामी कंपनी का महंगा मोबाइल सस्ते दामों में खरीदने के लिए फंसा लेते हैं। इसके बाद मोबाइल बेचकर वहां से दूसरी जगह चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed