फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   yuvkon ne barati ko peeta

यूपी: सिगरेट के विवाद को लेकर बारात में आए युवक की लाठी-डंडो से पिटाई, छह के खिलाफ शिकायत दर्ज

Mon, 11 Nov 2019 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 11 Nov 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
yuvkon ne barati ko peeta
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
रमाला। किशनपुर बराल गांव में मामूली कहासुनी के बाद बराती पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि गांव के कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। इससें दोनों पक्षों में तनातनी हो गई। पीड़ित ने छह युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


रविवार को किशनपुर बराल गांव में दोघट थाना क्षेत्र भड़ल गांव से बरात आई थी। बारात में कांधला निवासी आसिफ आया हुआ था। आसिफ ने तहरीर देकर बताया कि वह गांव में एक दुकान से सिगरेट खरीद रहा था। तभी वहां खड़े छह युवकों ने उसके साथ कहासुनी की और तंज भी कसने लगे। इसका आसिफ ने विरोध किया तो युवकों ने उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गया।
विज्ञापन


बराती पर हमले की जानकारी मिलते ही लोग मौके पर एकत्र हो गए। गांव के लोगों ने किसी तरह युवक को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। पीड़ित युवक ने छह युवकों के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी है। मामला एक ही समुदाय से जुड़ा हुआ है। इंस्पेक्टर महिपाल सिंह का कहना है कि बरात के लोग शराब के नशे में थे। तभी वहां झगड़ा हो गया। इस घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed