फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Youths withdraw 20 thousand rupees from Sankroud's youth ATM

युवकों ने सांकरौद के युवक के एटीएम से 20 हजार रुपये निकाले

Tue, 16 Jun 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Youths withdraw 20 thousand rupees from Sankroud's youth ATM
खेकड़ा। दो युवकों ने क्षेत्र के गांव सांकरौद के युवक के एटीएम से 20 हजार रुपये की नगदी निकाल ली। पीड़ित ने कोतवाली में अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

गांव साकरौद निवासी वसीम मंगलवार की सुबह खेकड़ा कोतवाली में पहुंचा। वहां उसने दी तहरीर में कहा वह नगर में पाठशाला मार्ग स्थित एक एटीएम से सुबह करीब आठ बजे रुपये निकालने लगा। उससे रुपये नहीं निकल पा रहे थे। एटीएम में पहले से ही खड़े दो अज्ञात युवक यह सब देख रहे थे। वसीम ने बताया कि वे दोनों उससे कहने लगे की एटीएम हमें दो हम तुम्हारा पैसा निकाल देंगे। वसीम ने उन्हें एटीएम दे दिया। इनमें से एक ने वसीम से एटीएम का पिन कोड पूछा और फिर एटीएम से पैसा निकालने का ड्रामा कर कहा पैसा नहीं निकल रहे हैं। इसके बाद उन्होंने वसीम के एटीएम जैसा ही रिजेक्ट एटीएम वसीम को थमा दिया। फिर दूसरे एटीएम पर जाकर उसके खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए। तभी उसके मोबाइल पर 20 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। मेसेज आते ही उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। उसने कोतवाली प्रभारी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी ने कहा मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed