फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Youths of a particular community threatened to cut the girl student's neck

Baghpat News: वर्ग विशेष के युवकों ने छात्रा को गर्दन काटने की धमकी दी

Wed, 25 Sep 2024 02:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Youths of a particular community threatened to cut the girl student's neck
-बात नहीं करने पर घर पहुंचकर की हाथापाई की, धमकी मिलने के बाद छात्रा तीन दिन से स्कूल नहीं गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर की एक काॅलोनी में वर्ग विशेष के युवकों ने बातचीत नहीं करने पर आठवीं कक्षा की छात्रा को गर्दन काटने ने की धमकी दी। इसके चलते छात्रा तीन दिन तक स्कूल नहीं गई और परिजनों को भी कुछ नहीं बताया। सोमवार रात बातचीत नहीं करने पर दो युवकों ने छात्रा के घर पहुंचकर हाथापाई भी की।
शहर की एक काॅलोनी में रहने वाले युवक ने बताया कि उसकी भांजी क्षेत्र के एक काॅलेज में आठवीं कक्षा में पढ़ाई करती है, जिसका एक साल पहले काॅलोनी के ही वर्ग विशेष के तीन युवकों ने अपहरण कर लिया था। आरोप लगाया कि कुछ समय बाद वर्ग विशेष का एक युवक अपने दोस्तों के साथ मिलकर फिर से उसकी भांजी का पीछा करने लगा। जिन्होंने रास्ते में रोककर उसके साथ छेड़छाड़ की और बातचीत करने का दबाव भी बनाया। बातचीत नहीं करने पर भांजी को गर्दन काटकर जान से मारने की धमकी दी। इससे डरकर उसकी भांजी ने स्कूल जाना भी बंद कर दिया। आरोप लगाया कि आरोपी ने जबरदस्ती उसकी भांजी को फोन भी दिया, लेकिन बात नहीं की। सोमवार रात परिवार घर में सोया हुआ था, तभी वर्ग विशेष के दो युवक वहां आए और फोन पर बात नहीं करने पर उसकी भांजी से हाथापाई करने लगे। शोर सुनकर परिवार के लोग आए तो दोनों धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन

-----------
छात्रा बोली, पूर्व सभासद ने बदलवाए थे बयान
आठवीं की छात्रा ने बताया कि एक साल पहले वर्ग विशेष के तीन युवकों ने उसे जबरदस्ती गाड़ी में डाल लिया और अगले दिन बरामद किया गया। तब काॅलोनी के पूर्व सभासद ने दोबारा ऐसी घटना न होने की जिम्मेदारी लेकर उसके बयान बदलवाए थे। मगर इसके बाद भी उसका पीछा नहीं छोड़ा और रास्ते में रोककर उसके साथ छेड़छाड़ की जाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
वर्जन-छात्रा के परिजन शिकायत करने आये थे, जिसकी जांच शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।- हरीश भदौरिया, सीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed