{"_id":"5f7623428ebc3e9b736125e1","slug":"youth-show-their-strength-in-race-competition-baghpat-news-mrt5039406131","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया दम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर। भगौट गांव में बृहस्पतिवार को दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बागपत, मेरठ, गाजियाबाद जनपद के धावकों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्धाटन भाजपा नेता प्रमोद गुर्जर ने फीता काटकर किया।
प्रतियोगिता में बागपत के गोठरा, सिंगोली, सिरोली, गोना, भगोट, मेरठ के किनौनी, नवादा, गाजियाबाद के महमदपुर, मिलक, गढ़ी गांव के युवाओं ने भाग लिया। भाजपा नेता प्रमोद गुर्जर ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजनों से युवाओं में खेल की भावना जाग्रत होती है। दौड़ प्रतियोगिता में चार सौ मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में खैला प्रथम व डगरपुर दूसरे स्थान पर तथा 1600 मीटर की दौड़ में गोठरा प्रथम व मिलक गांव दूसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के उपरांत विजेताओं को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सुंदर, भरत सिंह, अक्षय, विक्की पहलवान, काले पहलवान, आदेश, महेश चंद सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।