{"_id":"6ad675344a7559b26f018688","slug":"a-performance-depicting-the-fainting-of-lakshmana-and-the-slaying-of-meghnada-and-ahiravana-was-staged-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-160889-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: लक्ष्मण मूर्छा, मेघनाद व अहिरावण वध की लीला का किया मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: लक्ष्मण मूर्छा, मेघनाद व अहिरावण वध की लीला का किया मंचन
विज्ञापन
बागपत। जिले के अग्रवाल मंडी टटीरी, दोघट, तितरौदा और अमीनगर सराय सहित कई स्थानों पर सोमवार को रामलीला का मंचन किया गया। इन मंचनों में लंका दहन, कुंभकर्ण वध और लक्ष्मण मूर्छा जैसी प्रमुख लीलाएं दिखाई गईं। कलाकारों ने भगवान श्रीराम की वीरता और अधर्म पर धर्म की विजय के प्रसंगों को जीवंत किया। इन आयोजनों में बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।
दोघट कस्बे में प्रेम मंडल रामलीला समिति के निदेशक विनोद गुप्ता की देखरेख में कलाकारों ने लक्ष्मण-मेघनाद युद्ध का मंचन किया। इसमें मेघनाद ने लक्ष्मण पर वीर घातिनी शक्ति का प्रहार किया, जिससे लक्ष्मण मूर्छित हो गए। भगवान हनुमान ने संजीवनी लाकर उनके प्राण बचाए। इस अवसर पर रामभरोसे लाल, मणिकांत माहेश्वरी, राकेश जैन, रमेश जैन, दिनेश रुहेला और अमित पंवार सहित कई लोग उपस्थित रहे। बिनौली के तितरौदा गांव में अनमोल रामलीला पार्टी के निदेशक डॉ. विनय कुमार पांडेय के निर्देशन में मेघनाद वध, सुलोचना सती और अहिरावण द्वारा राम लक्ष्मण को पाताल लोक ले जाने की लीलाएं प्रस्तुत की गईं। प्रेम मंडल रामलीला समिति बिनौली ने शिव मंदिर परिसर में रावण दरबार में अंगद के पैर को कोई योद्धा न उठा पाने की लीला दिखाई। युद्ध में मेघनाद की शक्ति से लक्ष्मण के मूर्छित होने का प्रसंग भी मंचित किया गया। रामलीला में अध्यक्ष गुलवीर धामा, विनय धामा, डॉ. राहुल देव और अनिल धामा मौजूद रहे।
-नारायणतक के वध लीला का मंचन
अमीनगर सराय के शिव मंदिर परिसर में सनातन धर्म रामलीला समिति की रामलीला का शुभारंभ हुआ। गौरी जैन, योगेंद्र गर्ग और विशाल गर्ग ने भगवान गणेश की आरती कर इसका उद्घाटन किया। कलाकारों ने नरांतक के अत्याचारों और उसके वध के प्रसंग का मंचन किया। इस दौरान भगवान श्रीराम की वीरता को दर्शाया गया। अनिल गुप्ता, दिनेश गुप्ता, हरिशंकर प्रजापति, नवीन गुप्ता, भविंद्र पाठक और मनोज शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
-अहिरावण वध की लीला का मंचन
अग्रवाल मंडी टटीरी के डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में चल रही रामलीला में सुलोचना सती, कुंभकर्ण वध और अहिरावण वध की लीलाएं दिखाई गईं। समिति के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, चौधरी हिम्मत सिंह, सुभाष पांचाल, दीपक गोयल, अनिल गांधी, शहजाद खान और संदीप पांचाल इस दौरान उपस्थित रहे। कस्बे के जैन मंदिर के सामने भी रामलीला का मंचन किया गया। यहां मेघनाद और अहिरावण वध की लीलाएं प्रस्तुत की गईं। पंडित अंकुर शर्मा, संजीव शर्मा, दीपक गोयल, नईम खान, रोहित गोयल, पीयूष गुप्ता और राजीव सभासद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
-मायण के महत्वपूर्ण प्रसंगों से अवगत कराया
अग्रवाल मंडी टटीरी के बचत मैदान में भी रामलीला का मंचन हुआ। इसमें सुलोचना सती, कुंभकर्ण व मेघनाद वध की लीलाएं दिखाई गईं। लीला में समिति के अध्यक्ष राजेंद्र ठेकेदार, नीरज ठाकुर, अनिल गांधी, सीमा ठाकुर, विनोद और यशपाल आदि उपस्थित रहे। इन मंचनों के माध्यम से दर्शकों को रामायण के महत्वपूर्ण प्रसंगों से अवगत कराया गया। विभिन्न स्थानों पर हुए इन आयोजनों ने स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा दिया।